Mamta Banerjee on Suvendu Adhikari Muslim Remarks: देश के कई राज्यों में चल रही हिन्दू-मुस्लिम की लड़ाई की आंच अब पश्चिम बंगाल तक भी पहुंच चुकी है। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने TMC के मुस्लिम विधायकों को बाहर फेंकने का बयान देकर सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी बीजेपी नेता के इस बयान पर भड़क उठी हैं। ममता ने विधानसभा में खड़े होकर उनकी क्लास लगा दी है।
ममता ने क्या कहा?
विधानसभा में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी पर बयान देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि लोकतंत्र हमेशा रहेगा, लेकिन कुर्सी कभी भी जा सकती है। उस कुर्सी की मर्यादा रखिए। आप मुस्लिम विधायकों को बाहर कैसे फेंक सकते हैं? रमजान के पाक महीने में वो (बीजेपी) मुस्लिमों पर निशाना साध रहे हैं। उन्हें यह पसंद नहीं है। वो आर्थिक मुद्दों और व्यापार से हटाकर देश का ध्यान संप्रदायिक चीजों में लगाना चाहते हैं। मैं भी हिन्दू हूं और इसके लिए मुझे बीजेपी से सर्टिफिकेट लेने की आवश्यकता नहीं है।
यह भी पढ़ें- बिहार में 4 सीटों वाले मुकेश सहनी ने क्यों की 60 सीटों की डिमांड? एक्सपर्ट से समझें पूरा मामला
हिन्दुओं की रक्षा हमारी भी जिम्मेदारी
सुवेंदु अधिकारी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि हम एक धर्म की विचारधारा के खिलाफ प्रस्ताव लेकर आएंगे। हिन्दुओं की रक्षा करना भी हमारी जिम्मेदारी है, यह सिर्फ आपका दायित्व नहीं है। यह इस कुर्सी पर बैठे सभी लोगों की जिम्मेदारी है।
सुवेंदु अधिकारी का बयान
बता दें कि बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि सबसे पहले मैं बिमन बंधोपाध्याय (स्पीकर) और ममता बनर्जी को हराऊंगा। उसके बाद जब BJP सत्ता में आएगी तो मैं TMC के सारे मुस्लिम विधायकों को बाहर सड़क पर फिंकवा दूंगा।
TMC के खिलाफ सुवेंदु का प्रदर्शन
TMC सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा था कि ममता ने समाज को विभाजित कर दिया है। राम मंदिर के उद्घाटन दिवस पर ममता बनर्जी ने बंगाल में मार्च निकाला था। TMC हिन्दू विरोधी पार्टी है। हिन्दुओं के हित में जो भी होगा मैं करूंगा। अगर एक सुवेंदु मरेगा, तो 1 करोड़ सुवेंदु जन्म लेंगे। ममता बनर्जी को हटाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- दरभंगा की मेयर अंजुम आरा कौन? जिसने मांगी माफी; BJP विधायक ने बताया था आतंकी मानसिकता
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
2 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
3 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
4 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
4 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
4 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
5 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
6 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
6 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
8 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines