Bengal Election से पहले ममता का BJP को चैलेंज, वो हिंदू धर्म को बदनाम...

mamata benerjee challage Bengal BJP: बंगाल का सियासी चक्रव्यूह तैयार है। बीजेपी जहां प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के लिए अपनी रणनीति पर काम कर रही है। वहीं, सत्ताधारी ममता बनर्जी भी चुनाव मैदान में पूरी ताकत झोंकने शुरु कर दी है। पिछले चुनाव की तरह इस बार खेला करने के लिए ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी ने इस बार खास प्लान बनाया है। ममता ने बीजेपी को गेरुआ कॉमरेड कहा है। साथ ही ममता ने शंखनाद करते हुए टीएमसी की जीत का दावा भी किया।

mamata banerjee
विज्ञापन

Mamata Benerjee Challage Bengal BJP: बंगाल में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं, जहां पिछले करीब 14 सालों से ममता बनर्जी की सरकार है। भारतीय जनता पार्टी आज तक जहां की सत्ता का स्वाद आज तक कभी नहीं चख पाई है। इस वक्त बंगाल में बीजेपी के सामने टीएमसी चीफ ममता बनर्जी किसी चट्टान की तरह खड़ी है। ऐसी चट्टान, जो बीजेपी के साम-दाम-दंड-भेद हर रणनीति को लगातार फेल कर रही है। और आने वाले चुनाव में भी एक बार फिर टीएमसी का झंडा बुलंद करने के लिए मैदान में उतर आई हैं। हर बार की तरह इस बार भी ममता बनर्जी ने बीजेपी के हर रणनीति की काट के लिए खुद अपनी पार्टी का मोर्चा संभाल लिया है… और, फिर दावा किया है कि अबकी बार भी बंगाल में टीएमसी की सरकार बनने वाली है… वो भी 200 से ज्यादा सीटों के साथ…

ममता बनर्जी की हुंकार सुनें

मैंने पहले भी कहा था कि इस बार खेला होगा। इलेक्शन में हम जीतेंगे। इस बार 200 पार…। उन्होंने कहा था ना कि लोकसभा में 400 पार। हिसाब मिला लीजिएगा, इस बार तृणमूल कांग्रेस क्या करेगी? अभिषेक ने जो कहा है वही होगा। मैं भी वही बोल रही हूं। मैं उनकी तरह नहीं बोल सकती हूं, जो वो बोलते हैं लेकिन मैं इतना जरूर कहती हूं कि टू थर्ड मेजोरिटी तो रहेगा, लेकिन, हम उससे और भी ज्यादा लेकर आएंगे। बीजेपी की जमानत जब्त करनी होगी। झूठ के सामने अब आत्मसमर्पण नहीं होगा। बीजेपी, कांग्रेस और CPM का जमानत जब्त कीजिए और बंगाल को आगे लेकर जाइए।

Advertisment

तृणमूल कांग्रेस की बैठक में शंखनाद

ममता बनर्जी ने ये हुंकार गुरुवार को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों की बैठक में भरी है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने गरजते हुए बीजेपी के खिलाफ जमकर हमला बोला है। बीजेपी को गेरूआ कॉमरेड कहकर संबोधित करती हुई ममता बनर्जी ने यहां तक आरोप लगाया कि बीजेपी बंगाल की सस्कृति के खिलाफ काम कर रही है और हिंदू धर्म को बदनाम कर रही है।

बीजेपी को कहा गेरुआ कॉमरेड

ममता बनर्जी कहती हैं कि वो विवेकानंद के हिंदू धर्म को बदल रहे हैं। वो हिंदू धर्म को बदनाम कर रहे हैं। चुनाव के वक्त उन्हें बाबा साहेब अंबेडकर याद आते हैं। वो कहते हैं कि ममता बनर्जी सांप्रदायिक है। वो कहते हैं कि मैंने शबे-बारात के लिए 2 दिन की छुट्टी दी है, लेकिन, वो भूल गए हैं कि एक दिन की छुट्टी पंचानन वर्मा की जन्मतिथि के लिए भी दी थी। हम सर्व-धर्म सद्भाव में विश्वास करते हैं। अब से मैं बीजेपी को गेरूआ(भगवा) कॉमरेड के नाम से संबोधित करूंगी। यानी, ममता बनर्जी अभी से ही एक नया समीकरण सेट करने में जुट गई है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ