TMC Out From INDIA Bloc Virtual Meeting : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया में कांग्रेस और बाकी दलों के बीच बातचीत चल रही है। शनिवार यानी कल गठबंधन के 14 मुख्य दलों के प्रमुखों की एक वर्चुअल बैठक होनी है। लेकिन इससे ठीक पहले पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इस बैठक में शामिल न होने की बात कह कर एक बार फिर संकेत दे दिया है कि विपक्ष में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। उधर, जनता दल यूनाइटेड जदयू इस बात पर जोर दे रही है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गठबंधन का संयोजक नियुक्त किया जाए।
बता दें कि बंगाल में सीट बंटवारे को लेकर टीएमसी और कांग्रेस एकमत नहीं हैं। बैठक में न शामिल होने का ऐलान करने से पहले टीएमसी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति के साथ सीट बंटवारे की वार्ता में शामिल होने से भी इनकार कर दिया था। टीएमसी संकेत दे चुकी है कि वह प्रदेश में कांग्रेस को अधिकतम तीन सीटें दे सकती है। इस ऑफर को कांग्रेस पहले ही रिजेक्ट कर चुकी है।
इसलिए शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी
टीएमसी सूत्रों के अनुसार ममता बनर्जी इस बैठक में इसलिए शामिल नहीं हो पाएंगी क्योंकि उन्होंने पहले ही कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने की तैयारी कर ली है। पार्टी को सुबह 11.30 बजे होने वाली बैठक की जानकारी एक दिन पहले शाम 5 बजे मिली थी। यह बैठक पार्टियों के अध्यक्षों की है। टीएमसी नेताओं ने कांग्रेस से कह दिया है कि अगर बैठक का आयोजन अगले सप्ताह किया जाता है तो फिर ममता बनर्जी उसमें शामिल हो सकती हैं। लेकिन इतने शॉर्ट नोटिस पर वह इसमें नहीं शिरकत कर पाएंगी। टीएमसी के एक नेता ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस बात की जानकारी भी नहीं साझा की है कि इस बैठक का एजेंडा क्या है।
संयोजक के नाम पर हो सकती है चर्चा
माना जा रहा है इस बैठक में इस बात पर चर्चा हो सकती है कि गठबंधन का संयोजक कौन होगा। सूत्रों के अनुसार जदयू का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे गठबंधन के अध्यक्ष बनें और नीतीश कुमार को संयोजक बनाया जाए। उनका मानना है कि यह कॉम्बिनेशन उस स्थिति में एक पॉजिटिव सिग्नल भेजेगा जब विपक्ष में प्रधानमंत्री पद के लिए किसी चेहरे को उम्मीदवार नहीं बनाया जा रहा है। इस प्रस्ताव को लेकर जदयू पिछले दो सप्ताह में गठबंधन के कई नेताओं के संपर्क साध चुकी है। इस बात की चर्चा भी चल रही है कि संयोजक के नाम पर कांग्रेस के रूखे रुख को देखते हुए जदयू उससे खुश नहीं है।
ये भी पढ़ें: ‘राम मंदिर उद्घाटन में कांग्रेस को जाना ही चाहिए’
ये भी पढ़ें: 400 सीटें जीतने को ‘तिकड़ी’ की प्लानिंग फाइनल
संबंधित खबरें
LIVE: बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, 13 पाकिस्तानी जवानों की मौत का दावा
18 mins agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
1 hr agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
8 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
9 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
11 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
11 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
13 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
13 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
14 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines