Lok Sabha Election 2024 और 400 सीटें जीतने को 'तिकड़ी' की प्लानिंग फाइनल, जानें क्या दांव खेलेगी भाजपा?

BJP Strategy Lok Sabha Election 2024: भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 के रण में पूरी तैयारी के साथ उतर गई है। जानें किसे और क्या जिम्मेदारी मिली? इस बार पार्टी ने जीत के लिए क्या प्लानिंग की है?

7 State Assembly By Election Result 2024

उपचुनाव के नतीजों से घबराई बीजेपी

विज्ञापन

BJP Strategy For Lok Sabha Election 2024 (कुमार गौरव, जयपुर): लोकसभा चुनाव 2024 में 400 सीटें जीतने का टारगेट लेकर भाजपा चुनावी रण में उतरी है। वहीं इस लक्ष्य को पाने के लिए भाजपा अलग-अलग तरह की रणनीतियां बना रही है। सूत्रों की मानें तो भाजपा की ‘तिकड़ी’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खास प्लानिंग कर चुके हैं। दांव चलने की तैयारी हो चुकी है। भाजपा दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल कराने का प्लान भी बना चुकी है। इसके लिए पार्टी की इंटरनल बैठक हो चुकी है, जिसमें विभिन्न महासचिवों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

विज्ञापन

विनोद तावड़े को मिला जॉइनिंग कमेटी का प्रभार

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा हाईकमान ने विनोद तावड़े को जॉइनिंग कमेटी का प्रभारी बनाया है। जॉइनिंग कमेटी ही दूसरे दलों के प्रभावशाली नेताओं और सांसदों को भाजपा में लाने की संभावना तलाशेगी। फैसला चुनाव क्षेत्र में उम्मीदवार के प्रभाव और चुनाव जीतने की क्षमता के आधार पर लिया जाएगा। पार्टी उन सीटों के लिए विकल्प पर विचार करेगी, जहां लगता है कि चुनाव जीतने वाला उम्मीदवार नहीं है। भाजपा दूसरे दलों के नेताओं को साथ मिलाकर अपनी ताकत बढ़ाना चाहती है। खासकर उन सीटों पर, जहां पार्टी कमजोर है, जहां दूसरे दलों के किसी नेता को शामिल करने से जीत की संभावना बढ़ सकती है।

राधा मोहन दास अग्रवाल बनाएंगे विजन डॉक्यूमेंट

भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट बनाने का काम पार्टी के महासचिव राधा मोहन दास अग्रवाल को सौंपा है। चुनाव प्रचार और दूसरे कामों की जिम्मेदारी सुनील बंसल और दूसरे महासचिवों को दी गई है, जबकि दुष्यंत गौतम देशभर में बौद्ध सम्मेलन आयोजित करके मोदी सरकार के काम और उपलब्धियां लोगों को बताएंगे।

विज्ञापन

40 फीसदी सांसदों काट सकता चुनाव टिकट

सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 जीतने के लिए भाजपा देशभर में अपने सिटिंग सांसदों में से 40 फीसदी सांसदों के चुनाव टिकट इस बार काट सकती है। भाजपा कर्नाटक में आधे मौजूदा सांसदों को बदलने की योजना बना रही है। लिस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा का नाम भी शामिल है। हालांकि वह पहले ही सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर चुके हैं। कुल 13 सांसदों का टिकट इस बार काटा जा सकता है।

विज्ञापन

जिन निर्वाचन क्षेत्रों में वर्तमान सांसदों की जगह नए चेहरों को मैदान में उतारा जा सकता है, उनमें गंगा-हावेरी, बेंगलुरु उत्तर, बेल्लारी, रायचूर, बेलगाम, बीजापुर, मांड्या, कोलार, चिक्काबल्लापुर, चामराजनगर, दावणगेरे, तुमकुर और कोप्पल शामिल हैं। बताया जा कि मौजूदा सांसदों को बदलने का निर्णय भाजपा ने बढ़ती उम्र, पिछले कार्यकाल में खराब प्रदर्शन और सत्ता विरोधी लहर के कारण लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ