TMC Worker Assaulted Couple Video Viral: पश्चिम बंगाल में एक महिला को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। एक व्यक्ति उसे बाल पकड़कर घसीट रहा है। उसे सड़क पर गिरा देता है। थप्पड़ मारता है, झाड़ूनुमा चीज से पीट रहा है। व्यक्ति पहले महिला को पीटता है। उसके बाद व्यक्ति को सड़क पर गिराकर पीटता है। महिला हाथ जोड़ रहम की भीख मांग रही है, लेकिन व्यक्ति उसे बेरहमी से पीटता ही रहता है।
वहीं आस-पास घेरा बनाकर खड़े लोग मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहे हैं। एक महिला बीच बचाव करती है, लेकिन वह ही एक बार कोशिश करके पीछे हट जाती है। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जो पुलिस तक भी पहुंचा। वीडियो को बंगाल भाजपा के IT हेड अमित मालवीय और CPM नेता मोहम्मद सलीम ने अपने X हैंडल पर भी शेयर किया और ममता बनर्जी की सरकार को तालिबानी सरकार बताया।
ममता बनर्जी की पार्टी का वर्कर आरोपी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो ने जो युवक पुरुष और महिला को पीट रहा है। वह ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता तजेमुल हक उर्फ JCB बताया जा रहा है। घटना 28 जून की है। उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा ब्लॉक के लखीपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र में मारपीट की गई। आरोपी ने पुरुष और महिला पर अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाया है। आरोपी का कहना है कि दोनों शादीशुदा हैं, फिर भी उनमें संबंध हैं।
वहीं वीडियो के आधार पर एक्शन लेकर इस्लामपुर थाना पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विधायक हमीदुर रहमान का करीबी बताया जा रहा है, जिस पर हत्या और बलात्कार करने के आरोप भी लगे हुए हैं। वहीं पीड़ित महिला भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे के नेता बताई जा रही है। हालांकि वीडियो और मामले में TMC की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई, लेकिन भाजपा हमलावर है।
भाजपा-CPM नेता के ममता सरकार पर कटाक्ष
अपने X हैंडल पर वीडियो शेयर करके CPM नेता मोहम्मद सलीम ने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि इस तरह महिला और पुरुष को सड़कर पर गिराकर बेरहमी से पीटने वाला तजेमुल कॉमरेड मंसूर आलम मर्डर केस का मुख्य आरोपी भी है। ममता बनर्जी के राज में बंगाल में न्याय और कानून व्यवस्था का मजाक उड़ रहा है। हत्यारे खुलेआम घूमते हैं। इस तरह सड़कों पर गुंडागर्दी दिखा रहे हैं। वहीं भाजपा नेता अमित मालवीय ने अपने ट्वीट में लिखा कि सरेआम महिला और पुरुष को पीटकर गुंडागर्दी दिखाने वाला यह वीडियो एक महिला मुख्यमंत्री के शासन काल की वास्तविकता है।
यह भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल को लेकर UP सरकार का फरमान, 18 साल से कम उम्र के स्टूडेंट्स के लिए लागू होगा आदेश
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
31 mins agoLIVE: संगरूर में आज राहुल गांधी की 'इंसाफ' रैली, चुनाव प्रचार का होगा आगाज
32 mins agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
9 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
9 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
11 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
13 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
13 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
14 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
14 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines