बाल पकड़कर घसीटा, थप्पड़ मारे और झाड़ू से पीटा; बंगाल में TMC वर्कर की महिला से बदसलूकी

Couple Assaulted by TMC Worker: ममता बनर्जी की पार्टी TMC के वर्कर ने एक दंपति को बीच सड़क बेरहमी से पीटा, जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Couple Assault Video Viral

महिला और पुरुष को अवैध संबंध होने का आरोप लगाकर पीटा।

TMC Worker Assaulted Couple Video Viral: पश्चिम बंगाल में एक महिला को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। एक व्यक्ति उसे बाल पकड़कर घसीट रहा है। उसे सड़क पर गिरा देता है। थप्पड़ मारता है, झाड़ूनुमा चीज से पीट रहा है। व्यक्ति पहले महिला को पीटता है। उसके बाद व्यक्ति को सड़क पर गिराकर पीटता है। महिला हाथ जोड़ रहम की भीख मांग रही है, लेकिन व्यक्ति उसे बेरहमी से पीटता ही रहता है।

विज्ञापन

वहीं आस-पास घेरा बनाकर खड़े लोग मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहे हैं। एक महिला बीच बचाव करती है, लेकिन वह ही एक बार कोशिश करके पीछे हट जाती है। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जो पुलिस तक भी पहुंचा। वीडियो को बंगाल भाजपा के IT हेड अमित मालवीय और CPM नेता मोहम्मद सलीम ने अपने X हैंडल पर भी शेयर किया और ममता बनर्जी की सरकार को तालिबानी सरकार बताया।

विज्ञापन

ममता बनर्जी की पार्टी का वर्कर आरोपी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो ने जो युवक पुरुष और महिला को पीट रहा है। वह ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता तजेमुल हक उर्फ ​​JCB बताया जा रहा है। घटना 28 जून की है। उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा ब्लॉक के लखीपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र में मारपीट की गई। आरोपी ने पुरुष और महिला पर अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाया है। आरोपी का कहना है कि दोनों शादीशुदा हैं, फिर भी उनमें संबंध हैं।

विज्ञापन

वहीं वीडियो के आधार पर एक्शन लेकर इस्लामपुर थाना पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विधायक हमीदुर रहमान का करीबी बताया जा रहा है, जिस पर हत्या और बलात्कार करने के आरोप भी लगे हुए हैं। वहीं पीड़ित महिला भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे के नेता बताई जा रही है। हालांकि वीडियो और मामले में TMC की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई, लेकिन भाजपा हमलावर है।

विज्ञापन

भाजपा-CPM नेता के ममता सरकार पर कटाक्ष

अपने X हैंडल पर वीडियो शेयर करके CPM नेता मोहम्मद सलीम ने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि इस तरह महिला और पुरुष को सड़कर पर गिराकर बेरहमी से पीटने वाला ​​तजेमुल कॉमरेड मंसूर आलम मर्डर केस का मुख्य आरोपी भी है। ममता बनर्जी के राज में बंगाल में न्याय और कानून व्यवस्था का मजाक उड़ रहा है। हत्यारे खुलेआम घूमते हैं। इस तरह सड़कों पर गुंडागर्दी दिखा रहे हैं। वहीं भाजपा नेता अमित मालवीय ने अपने ट्वीट में लिखा कि सरेआम महिला और पुरुष को पीटकर गुंडागर्दी दिखाने वाला यह वीडियो एक महिला मुख्यमंत्री के शासन काल की वास्तविकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ