Mamata Banerjee Says TMC Will Capture Delhi : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी ने गुरुवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली पर उनकी पार्टी का ‘कब्जा’ होगा। हम चुनाव के बाद सभी क्षेत्रीय दलों को एक छत के नीचे लेकर आएंगे। एक दिन पहले ही बनर्जी ने बंगाल में कांग्रेस और वाम दलों पर मिलीभगत करने का आरोप लगाया था। अब उन्होंने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है।
बनर्जी ने ‘मां माटी और मानुष’ के मूल्य के प्रति अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि टीएमसी का लक्ष्य बंगाल में जीतना और राष्ट्रीय राजधानी में अपना प्रभाव बढ़ाना है। उन्होंने चुनाव के बाद क्षेत्रीय दलों को एकजुट करने के अपने विजन की बात भी कही। इससे संकेत मिला है कि कांग्रेस की अगुवाई वाले विपक्षी गठबंधन INDIA से टीएमसी अलग हो सकती है। इसमें अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) भी शामिल है।
सीएए-एनआरसी पर उठाए सवाल
बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर जनता हमारे साथ है तो हम यह वादा करते हैं कि हम बंगाल में जीत हासिल करेंगे और फिर दिल्ली पर कब्जा करेंगे। चुनाव के बाद सभी क्षेत्रीय दलों को एक साथ लाकर हम ऐसा करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (NRC) और नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर चिंता जताई। ममता बनर्जी ने दावा किया केंद्र सरकार का ऐसे कदम उठाने का उद्देश्य केवल मतदाताओं को अलग-थलग करना है।
बंगाल में नहीं लाने दूंगी एनआरसी
उन्होंने कहा कि मैं बंगाल में एनआरसी लागू नहीं होने दूंगी। वह सीएए के नाम पर झूठ बोल रहे हैं। यह उनका राजनीतिक प्लान है। बनर्जी ने यह आरोप भी लगाया कि कांग्रेस और वाम दल चुनाव में भाजपा की मदद करने के लिए मिलीभगत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे की बात इसीलिए सफल नहीं हो पाई क्योंकि वाम दलों की ओर से इसमें दखल दिया जा रहा था। हम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेंगे। बंगाल हमें दिल्ली जीतने की राह दिखाएगा।
ये भी पढ़ें: बजट में भारत ने मालदीव को दिया तगड़ा झटका
ये भी पढ़ें: पढ़िए निर्मला सीतारमण के भाषण की बड़ी बातें
ये भी पढ़ें: 1 करोड़ लोगों को मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
42 mins agoLIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
2 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
2 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
10 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
10 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
11 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
11 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
11 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
12 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines