Loksabha election 2024: टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के आगामी लोकसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने के संकेत देने पर बीजेपी ने पलटवार किया है। पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन अप्राकृतिक अलायंस है। यह राजनीतिक रूप से व्यवहारिक नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि वेस्ट बंगाल में सीपीएम और कांग्रेस ममता बनर्जी के खिलाफ काम कर रही है। उनका दावा था कि हाल ही में हुए पंचायत चुनावों में टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने इन पार्टियों के कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई की थी।
कांग्रेस, सीपीएम और टीएमसी के वरिष्ठ नेता आपस में मिलते हैं
बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आगे कहा कि कांग्रेस, सीपीएम और टीएमसी के वरिष्ठ नेता आपस में मिलते हैं और बैठकें करते हैं लेकिन जमीन स्तर पर इन अलायंस का कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि मीडिया को दिखाने के लिए राहुल गांधी, सोनिया गांधी, सीताराम येचुरी समेत इन पार्टियों के कई टॉप नेता आपस में मिलते और चाय पीते हुए फोटो खिंचवाते हैं। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि इनके कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट होती है, यह साथ मिलकर काम नहीं कर सकते।
इंडिया गठबंधन ऐसी नाव है जिसे चलाने वाला कोई नहीं है
बीजेपी अध्यक्ष ने आगे कहा कि ममता बनर्जी को इस जमीनी सच्चाई का पता है। उनका कहना था कि इंडिया गठबंधन ऐसी नाव है जिसे चलाने वाला कोई नहीं है। इस गठबंधन का न तो कोई नेतृत्व करने वाला लीडर है और न ही इसकी कोई एक विचाराधारा है। बता दें इससे पहले टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने वेस्ट बंगाल में इंडिया गठबंधन की विभिन्न पार्टियों में सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचातान के बीच सभी 42 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। वहीं, पंजाब में आप ने भी यहां सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं।
ये भी पढ़ें: भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा ऐलान, National Voters Day पर 1 करोड़ नए मतदाताओं से संपर्क करेंगे पीएम मोदी
संबंधित खबरें
दुश्मन के खेमे में मचेगी 'प्रलय'! क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
3 hrs ago'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
6 hrs agoचार घंटे, 70 सवाल... सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
6 hrs agoECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
10 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
11 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
11 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
11 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
12 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
12 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines