भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा ऐलान, National Voters Day पर 1 करोड़ नए मतदाताओं से संपर्क करेंगे पीएम मोदी

National voters day: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में देशभर में नए मतदाताओं से संपर्क अभियान चला रही है।

Tejashwi Surya

तेजस्वी सूर्या

विज्ञापन

कुमार गौरव, नई दिल्ली

National voters day: राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 1 करोड़ नए मतदाताओं से संपर्क करेंगे। बीजेपी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु से सांसद तेजस्वी सूर्या ने बुधवार को यह जानकारी दी। मीडिया को को दिए बयान में भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कल नेशनल वोटर डे है। ऐसे में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में पार्टी देशभर में नए मतदाताओं से संपर्क अभियान चला रही है। बता दें बीजेपी इस अभियान में नए मतदाताओं को जोड़ने का काम करेगी।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार सात करोड़ नए मतदाता हैं 

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुसार इस बार देश में सात करोड़ नए मतदाता है। उनका कहना था कि इससे पहले साल 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में भी युवा मतदाताओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में इस बार भी पार्टी युवाओं को ही आगे रखने पर काम कर रही है। युवा वर्ग देश का भविष्य हैं और यही वर्ग तीसरी बार मोदी जी को दोबारा पीएम बनाएगा।

5000 जगहों पर नमो नव मतदाता कार्यक्रम कर रही बीजेपी 

सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि 25 जनवरी को भाजपा करीब 5000 जगहों पर नमो नव मतदाता कार्यक्रम कर रही है। जिसके तहत पीएम मोदी पहली बार मतदाता बनने जा रहे तकरीबन एक करोड़ युवाओं से संपर्क करेंगे। भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने आगे इंडिया गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि वह बहुत ही अननेचुरल अलायंस है। इस अलायंस का जमीन लेवल पर कोई अस्तित्व नही है। बता दें बुधवार को पंजाब से सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि आम आदमी पार्टी यहां सभी 13 लोकसभा में अकेले चुनाव लड़ेगी। इसके लिए बकायदा 40 प्रत्याशियों के नाम शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं। इसके अलावा पश्चिमी बंगाल में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पहले ही  किसी भी पार्टी को अपना वोट प्रतिशत शेयर करने से इनकार कर चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ