'ममता' के एकला चलो पर BJP का पलटवार, पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष बोले- I.N.D.I.A गठबंधन का कोई आधार नहीं

Loksabha election 2024: ममता बनर्जी ने वेस्ट बंगाल में सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचातान के बीच सभी 42 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं।

Sukanta Majumdar

सुकांत मजूमदार

विज्ञापन

Loksabha election 2024: टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के आगामी लोकसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने के संकेत देने पर बीजेपी ने पलटवार किया है। पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन अप्राकृतिक अलायंस है। यह राजनीतिक रूप से व्यवहारिक नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि वेस्ट बंगाल में सीपीएम और कांग्रेस ममता बनर्जी के खिलाफ काम कर रही है। उनका दावा था कि हाल ही में हुए पंचायत चुनावों में टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने इन पार्टियों के कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई की थी।

कांग्रेस, सीपीएम और टीएमसी के वरिष्ठ नेता आपस में मिलते हैं

बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आगे कहा कि कांग्रेस, सीपीएम और टीएमसी के वरिष्ठ नेता आपस में मिलते हैं और बैठकें करते हैं लेकिन जमीन स्तर पर इन अलायंस का कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि मीडिया को दिखाने के लिए राहुल गांधी, सोनिया गांधी, सीताराम येचुरी समेत इन पार्टियों के कई टॉप नेता आपस में मिलते और चाय पीते हुए फोटो खिंचवाते हैं। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि इनके कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट होती है, यह साथ मिलकर काम नहीं कर सकते।

विज्ञापन

इंडिया गठबंधन ऐसी नाव है जिसे चलाने वाला कोई नहीं है

बीजेपी अध्यक्ष ने आगे कहा कि ममता बनर्जी को इस जमीनी सच्चाई का पता है। उनका कहना था कि इंडिया गठबंधन ऐसी नाव है जिसे चलाने वाला कोई नहीं है। इस गठबंधन का न तो कोई नेतृत्व करने वाला लीडर है और न ही इसकी कोई एक विचाराधारा है। बता दें इससे पहले टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने वेस्ट बंगाल में इंडिया गठबंधन की विभिन्न पार्टियों में  सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचातान के बीच सभी 42 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। वहीं, पंजाब में आप ने भी यहां सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं।

ये भी पढ़ें: भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा ऐलान, National Voters Day पर 1 करोड़ नए मतदाताओं से संपर्क करेंगे पीएम मोदी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ