मनोज पांडे, कोलकाता
CM Mamata Banarjee Delhi Chalo Campaign : टीएमसी पार्टी की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र सरकार पर लगातार आरोप लगा रही हैं। वह भाजपा पर जमकर निशाना साध रही हैं, लेकिन इसके बावजूद भी मनरेगा का 100 दिन का पैसा पश्चिम बंगाल को नहीं मिल सका है। इसको लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक नया तरीका अपनाया है। केंद्र द्वारा कथित तौर पर धन रोकने के खिलाफ अगले महीने 2 अक्टूबर और 3 अक्टूबर को नई दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस विरोध प्रदर्शन से पहले पार्टी पश्चिम बंगाल में मनरेगा के लाभ से वंचित लोगों के 50 लाख से अधिक पत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजे जा रहे हैं।
अन्याय के खिलाफ भेजे जा रहे पत्र
पार्टी ने भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) और ग्रामीण आवास योजना के तहत बंगाल का 15,000 करोड़ रुपये का बकाया रोकने का आरोप लगाया है, जिसके लिए पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह को भी पत्र भेजे जा रहे हैं। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘ ट्विटर (एक्स) पर कहा, पश्चिम बंगाल, केंद्र सरकार के अन्याय के खिलाफ एकजुट है, जो हमारा अधिकार है उस पर दावा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
प्रधानमंत्री से मांगा अपना हक़
लोकतंत्र में लोगों की शक्ति सर्वोच्च है। पार्टी ने ‘एक्स’ पर कहा कि बंगाल के लोग ‘अन्याय’ के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और इससे प्रभावित लोगों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अपना वाजिब हक मांगा है।
टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, हमारे पास पत्र लिखने के लिए ऐसे लोग हैं जिन्हें मनरेगा के तहत काम करने के बाद भी उनका बकाया नहीं मिला। अब तक हम 50 लाख से अधिक पत्र एकत्रित कर चुके हैं। इन सभी ने ग्रामीण रोजगार योजना के तहत बंगाल को बकाया जारी करने की मांग की है। हम ये पत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के कार्यालय को भेज रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिंद महासागर में घुसा चीनी जहाज शि यान 6, श्रीलंका-भारत संबंधों पर डाल सकता है असर
एलईडी पर लोग देखेंगे पल-पल की खबर
2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी दिल्ली जा रहे हैं। वह मनरेगा के पैसे को लेकर वहां पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसको लेकर पश्चिम बंगाल में सभी जिलों में एलईडी टीवी लगवाए जा रहे हैं, जिसका सीधा प्रसारण दिल्ली से पश्चिम बंगाल में होगा और बंगाल की जनता को मुख्यमंत्री यह बात बताएंगे कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कैसे पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक अपनी हक की लड़ाई लड़ रही हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का ‘दिल्ली चलो अभियान’ की शुरुआत हो रही है।
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजिट गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
19 mins ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
2 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
3 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
6 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
6 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
6 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
6 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
7 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
7 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines