हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'हमारे साथ अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ…', हिरासत से रिहा होने के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ली गईं पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने रिहा कर दिया गया. रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि हिरासत के दौरान उनके साथ वॉन्टेड क्रिमिनल जैसा बर्ताव किया गया.

विज्ञापन
ममता बनर्जी ने रिहाई के बाद कहा कि पुलिस ने उनके साथ अपराधियों जैसा बर्ताव किया. (Photo: ANI)

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ली गईं पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने रिहा कर दिया गया. रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि हिरासत के दौरान उनके साथ वॉन्टेड क्रिमिनल जैसा बर्ताव किया गया. उन्होंने कहा कि ऐसा अनुभव उन्हें पहली बार मिला है. ममता बनर्जी ने अपनी हिरासत को अपहरण जैसा बताया और कहा कि उन्हें पहली बार जेल वैन में बैठाकर ले जाया गया.

यह भी पढ़ें- अभिजीत दीपके को डिटेन करने क्यों भेजी महिला पुलिस अधिकारियों की टीम? क्या थी दिल्ली पुलिस की रणनीति

ममता बनर्जी ने क्या कहा?

बंगाल की पूर्व सीएम ने कहा कि दिल्ली में हालात आपातकाल से भी बदतर हो गए हैं. उन्होंने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा- ”हम जंतर-मंतर जाना चाहते थे क्योंकि अभिजीत दीपके ने हमें कई बार अपने प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बुलाया था. पहले मुझे वहां जाने का मौका नहीं मिला था. इसलिए, जब मैं इस बार दिल्ली आई तो मैंने सोचा कि मुझे उनके प्रोग्राम में जरूर शामिल होना चाहिए. कल INDIA गठबंधन का भी एक प्रोग्राम था. जब हम वहां पहुंचे, तो सबसे पहले हमने अपने घर के बाहर तैनात पुलिस वालों से पूछा कि क्या हमें जंतर-मंतर जाने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि वे हमें वहां नहीं जाने देंगे और रास्ते में ही रोक लेंगे.”

विज्ञापन

‘हमें अपहरण जैसा लगा’

ममता बनर्जी ने आगे कहा- ”हमारा मकसद बस इतना है कि अगर मुद्दा सही है, तो हर किसी को उनका साथ देना चाहिए. हम अपने घर के सामने बस स्टैंड पर बैठे थे क्योंकि हमें आगे नहीं जाने दिया जा रहा था. फिर पुलिस बल आया और कहा कि तीन लोग भी एक साथ नहीं रह सकते. फिर एक मिनट के अंदर ही उन्होंने हमें हटा दिया. जबरदस्ती प्रिजन वैन में ले गए, जैसे हम कोई वॉन्टेड अपराधी हों. मैंने ऐसा अनुभव कभी नहीं किया था. वो हमें दो घंटे तक घुमाते रहे. हम एक पुलिस स्टेशन गए, फिर दूसरे, और फिर तीसरे; हर जगह उन्होंने कहा कि जगह नहीं है. आखिर में, हमें ऐसा लगा जैसे हमें अगवा किया जा रहा हो. अगर लोगों को चलने, बैठने या मीडिया को इवेंट कवर करने की भी इजाजत नहीं है, तो ये लोकतंत्र किसके लिए है? ”

यह भी पढ़ें: Viral Video: अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola