Mamata Banerjee Event Gate Collapsed : पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी के एक कार्यक्रम में गेट गिर गया, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। कोलकाता के धनधान्य ऑडिटोरियम में आयोजित एक सांस्कृतिक प्रोग्राम में ममता बनर्जी भी मौजूद थीं। इस वक्त कार्यक्रम का अस्थायी गेट गिर पड़ा। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है।
सड़क पर गिरा अस्थायी गेट
कोलकाता के धनधान्य ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हुईं। इस प्रोग्राम के सामने लगा अस्थायी गेट अचानक से सड़क पर गिर गया, जिससे कार्यक्रम में जुटे कई लोग जख्मी हो गए। घायलों को एसएसकेएम अस्पताल की ट्रॉमा केयर यूनिट ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें : Mamata Banerjee के सिर की चोट कितनी गंभीर? SSKM के डाक्टरों ने दिया CM का हेल्थ अपडेट
दर्शकों के प्रवेश के दौरान हुआ हादसा
महानायक उत्तम कुमार की 44वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जब गेट टूटकर सड़क पर गिरा, उस वक्त लोग ऑडिटोरियम के अंदर प्रवेश कर रहे थे।
यह भी पढ़ें :Mamata Banerjee कब-कब हुईं चोटिल? तस्वीरें दिखा देंगी बंगाल सीएम की चोटें
सभागार के पास बना था अस्थायी मंडप
बताया जा रहा है कि धनधान्य ऑडिटोरियम के सभागार के पास एक अस्थायी मंडप बनाया गया था। तेज हवा के झोंके में मंडप का अस्थायी गेट गिर पड़ा। हालांकि, बड़ा हादसा टल गया।
संबंधित खबरें
PM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
5 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
6 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
7 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
7 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
7 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
8 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
9 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
11 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
11 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines