Mamata Banerjee on Governor CV Anand Bose: लोकसभा चुनाव 2024 में सियासी दलों के नेता अपने बयानों सियासी सरगर्मियां बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शनिवार को छेड़छाड़ के आरोपों का सामना कर रहे राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने हुगली के सप्तग्राम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे राजभवन में बुलाने पर भी नहीं जाएंगी। उनके पास में बैठना भी पाप है। इस दौरान ममत ने राजभवन द्वारा जारी किए गए वीडियो को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखकर उनके खिलाफ चल रही जांच को बंद करने का आदेश दिया था।
सीएम ने कहा कि राज्यपाल मुझे बताएं मुझसे क्या गलती हुई। मुझे नहीं पता। मुझसे कह रहे हैं कि दादीगिरी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि डरो मत। मेरे पास काॅपी है। अभी कुछ भी खत्म नहीं हुआ है। मुझे इस मामले में एक और पेन ड्राइव मिली है। यदि आप मुझे राजभवन बुलाएंगे तो भी मैं नहीं जाऊंगी। यदि आप मुझे सड़क पर बुलाएंगे तो मैं चली जाऊंगी। अगर आपको मुझसे बात करनी है तो मुझे सड़क पर बुलाएं। मैंने जो कांड सुना है उसके बाद आपके पास बैठना पाप है।
जांच शुरू नहीं कर सकी बंगाल पुलिस
बता दें कुछ दिनों पहले राजभवन की महिला कर्मचारी ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर छेड़खानी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत को लेकर बंगाल की सियासत में बवाल मचा हुआ है। टीएमसी ने राज्यपाल को सीसीटीवी फुटेज प्रसारित करने की चुनौती भी दी थी। इसके बाद राज्यपाल ने सीसीटीवी फुटेज जारी किए थे। इस मामले में राज्य पुलिस राज्यपाल को संवैधानिक सरंक्षण होने के कारण जांच शुरू नहीं कर सकी थी।
ये भी पढ़ेंः ‘मोदी जी 75 साल के हो जाएं तो खुश होने की जरूरत नहीं…’ केजरीवाल के बयान पर बोले अमित शाह
ये भी पढ़ेंः ‘शराब का असर या जहां से आ रहे वहां का?’ केजरीवाल के ‘अमित शाह बनेंगे पीएम’ वाले बयान पर बोली BJP
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
1 hr agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
1 hr ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
1 hr agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
2 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
2 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
5 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines