हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'हिम्मत है तो मेरे घर पर अटैक करो, हमें जवाब देना आता है…', ममता बनर्जी की BJP को खुली चुनौती

कोलकाता के गिरीश पार्क इलाके में स्थित मंत्री शशि पांजा के घर पर पथराव किया गया है. पुलिस ने इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भाजपा को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वे उनके और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अन्य नेताओं के घरों को निशाना बनाकर दिखाएं. ममता बनर्जी का यह कड़ा रुख कोलकाता में राज्य की मंत्री शशि पांजा के घर पर हुए कथित हमले के बाद सामने आया है. कोलकाता में रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, ‘मैं बीजेपी को चुनौती देती हूं कि वह मेरे और टीएमसी के अन्य नेताओं के घरों पर हमला करें. हम जानते हैं कि जवाब कैसे देना है.’

बता दें, कोलकाता के गिरीश पार्क इलाके में स्थित मंत्री शशि पांजा के घर पर पथराव किया गया है. पुलिस ने इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है. इन्हें ढूंढने के लिए पुलिस कई जगह छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें : BJP ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, 144 सीटों पर नामों का ऐलान

विज्ञापन

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में रैली कर रहे थे, उसी दिन हिंसा हुई है. उन्होंने इसके लिए BJP पर साजिश रचने का आरोप लगाया है.

उन्होंने तीखे शब्दों में कहा, ‘बीजेपी को इस शर्मनाक हरकत के लिए माफी मांगनी चाहिए.’ मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि पार्टी समर्थित गुंडों के जरिए विपक्ष को डराने की कोशिशें बंगाल में सफल नहीं होंगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : बंगाल चुनाव: एक्शन में चुनाव आयोग, डीजी-सीपी समेत कई बड़े अफसरों का तबादला

साथ ही सीएम बनर्जी ने कहा, ‘PM की रैली के दिन बंगाल के मंत्री शशि पांजा के घर पर पार्टी समर्थित असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए हमले के लिए BJP को शर्म आनी चाहिए.’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola