इस राज्य की सरकार का बड़ा ऐलान, विधायकों की सैलरी में बढ़ेंगे 40 हजार रुपये
Edited By Pushpendra Sharma

दिवाली पर बोनस के सैलरी में इजाफे का इंतजार लोगों को है।
Edited By Pushpendra Sharma

दिवाली पर बोनस के सैलरी में इजाफे का इंतजार लोगों को है।
Mamata Banerjee Announces Salary Hike For MLAs: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया। सीएम बनर्जी ने राज्य के विधायकों, राज्य मंत्रियों और कैबिनेट मंत्रियों के वेतन में 40,000 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। ममता बनर्जी ने विधानसभा में इसकी घोषणा की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के वेतन में कोई संशोधन नहीं होगा। वह लंबे समय से कोई वेतन नहीं ले रही हैं। उन्होंने कहा- राज्य में विधायकों का वेतन अन्य राज्यों की तुलना में बेहद कम है। इसलिए उनके वेतन में प्रति माह 40,000 रुपये की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है।
आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और विधायकों को इस वेतन के अलावा अन्य भत्ते मिलते रहेंगे। इस बढ़ोतरी के साथ विधायकों को अब 10,000 रुपये की जगह 50,000 रुपये सैलरी मिलेगी। वहीं राज्य के मंत्रियों का मासिक वेतन 10,900 रुपये से बढ़ाकर 50,900 रुपये कर दिया गया है। कैबिनेट मंत्रियों की सैलरी 11,000 रुपये से बढ़कर 51,000 रुपये हो जाएगी।
राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि वेतन और भत्तों सहित विधायकों को मिलने वाली वास्तविक सैलरी अब 81,000 रुपये से बढ़कर 1.21 लाख रुपये हो जाएगी। इसी तरह, अब से मंत्रियों को मिलने वाली सैलरी 1.10 लाख रुपये से बढ़कर लगभग 1.50 लाख रुपये प्रति माह हो जाएगी। गौरतलब है कि राज्य सरकार के कर्मचारी महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी की मांग को लेकर कर्मचारी महीनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.