Mamata Banerjee Statement On PM Modi Photo Ration : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। दिग्गज नेता चुनावी कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी की तस्वीर वाले राशन पर कहा कि मैं भूखी मर जाऊंगी, लेकिन यह राशन नहीं खाऊंगी। ममता के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सवाल उठाए हैं।
पश्चिम बंगाल बीजेपी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर ममता बनर्जी का एक वीडियो पोस्ट किया है। साथ ही सुवेंदु अधिकारी ने लिखा कि कैसी विडंबना! पार्टी सुप्रीमो (ममता), जो अक्सर तब आहत होती हैं, जब उन्हें कुछ विशेषणों (शब्द अपमानजनक भी नहीं होते) के साथ संबोधित किया जाता है। फिर वह अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को तथाकथित ‘आरोपी’ के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए इधर-उधर भटकने का निर्देश देती हैं, जबकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस सत्ता में आई तो ऐसे होंगी 2 लाख भर्तियां, 10 पॉइंट में समझें सबकुछ
भाजपा नेता ने ममता बनर्जी की निंदा की
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह आज की सभा है, देखिए कैसे वह (ममता बनर्जी) प्रधानमंत्री का जिक्र करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही हैं। वहीं, भाजपा नेता सुकांता मजूमदार ने इस बयान पर ममता बनर्जी की निंदा की है।
यह भी पढ़ें : ‘अगर अमेठी मुझे चाहती है तो…’, लोकसभा चुनाव लड़ने पर क्या बोले रॉबर्ट वाड्रा
सीएम ममता बनर्जी ने कूचबिहार में जनसभा को किया था संबोधित
सीएम ममता बनर्जी ने कूचबिहार में टीएमसी की जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रीय जांच एजेंसियों को काम पर लगा दिया गया है। राज्यों के अफसरों का ट्रांसफर हो रहा है, लेकिन ईडी, सीबीआई, आईटी के कितने अफसर बदले गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र से मिलने वाले राशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगी है। मैं भूखी मर जाऊंगी, लेकिन तस्वीर वाला राशन नहीं खाऊंगी।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
7 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
9 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
11 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
12 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
13 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
13 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
14 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
14 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
15 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines