हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Congress New President: मल्लिकार्जुन खड़गे आज संभालेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार, AICC दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर-बैनर

विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खडगे

Congress New President: कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज अपना कार्यभार संभालेंगे। नई दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (AICC) दफ्तर के बाहर उनकी तस्वीरों वाले पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं। कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यभार संभालने से पहले आज राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

अभी पढ़ें – महबूबा मुफ्ती के ‘ऋषि सुनक’ वाले ट्वीट पर भड़की भाजपा, रविशंकर प्रसाद ने पूछा ये सवाल

 

बता दें कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष के के लिए 17 अक्टूबर को वोटिंग जबकि 19 अक्टूबर को मतों की गिनती हुई थी जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को हराकर चुनाव जीता था।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यसमिति के सभी सदस्य, सांसद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, कांग्रेस विधायक दल के नेता, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और एआईसीसी के अन्य पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने मल्लिकार्जुन खड़गे को निर्वाचित घोषित किया। उन्होंने बताया कि खड़गे को 7,897 वोट मिले तथा थरूर को 1,072 वोट हासिल हुए। मिस्त्री ने बताया कि चुनाव में 9,385 वोट पड़े थे और इनमें से 416 वोट अवैध करार दिए गए।

अभी पढ़ें – PM Modi Diwali 2022: कारगिल में पीएम मोदी, जवानों के साथ मना रहे हैं दिवाली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी थी। उन्होंने ट्वीट करके मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को @INCIndia के अध्यक्ष के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी के लिए मेरी शुभकामनाएं। उनका आगे का कार्यकाल फलदायी हो।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें