Kharge On PM Modi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। खड़गे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अरबपति कारोबारी गौतम अडानी की शेल कंपनियों के खिलाफ आरोप को दोहराया और सवाल किया कि उनकी कंपनी में 20,000 करोड़ रुपये का निवेश किसने किया था?
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए खड़गे ने कहा कि भ्रष्टाचारी वे(PM मोदी) खुद हैं, जिन लोगों ने देश को लूटा उन लोगों को ये कुछ नहीं बोल रहे, उनके खिलाफ कोई जांच नहीं हो रही, JPC करने को तैयार नहीं, तो वे भ्रष्टाचारियों के साथ मिले हैं या हम?.. PM की बात में सत्यता होनी चाहिए लेकिन उनका धर्म तो सिर्फ दूसरों का अपमान करना है।
खड़गे ने एक के बाद एक पीएम मोदी पर लगाए आरोप
खड़गे ने कहा कि कर्नाटक में 40% की सरकार है। वहां एक-एक MLA के पास 8-10 करोड़ है लेकिन उनपर कोई एक्शन नहीं होता। विपक्ष के नेता जिनके पास कुछ नहीं मिलता उनके लिए ED, CBI को बुलाते हैं। कांट्रेक्टर खुद PM को खत लिखते हैं लेकिन कुछ नहीं होता।
इससे पहले खड़गे ने हिंदी में ट्वीट कर लिखा कि अडानी की शेल कंपनी में 20,000 करोड़ रुपये का मालिक कौन है? क्या ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, विजय माल्या, जतिन मेहता आदि आपके (नरेंद्र मोदी) भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान के सदस्य हैं? क्या आप इस गठबंधन के संयोजक हैं?
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें- कर्नाटक में आपकी सरकार पर 40% कमीशन का आरोप क्यों है? मेघालय में न०1 भ्रष्टाचारी सरकार में आप शामिल क्यों? राजस्थान में संजीवनी कोऑपरेटिव घोटाला, मप्र का पोषण घोटाला या छत्तीसगढ़ में नान घोटाला में क्या BJP नेता शामिल नहीं?
एक दिन पहले 18 विपक्षी दलों के नेताओं ने की थी बैठक
खड़गे का यह बयान 18 विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात करने और सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ एक साथ लड़ने का संकल्प लेने के एक दिन बाद आया है। बैठक में, विपक्षी नेताओं ने अडानी समूह विवाद में जेपीसी जांच की अपनी मांग और कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी की लोकसभा से अयोग्यता का मुद्दा उठाया।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
40 mins agoLIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
2 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
2 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
10 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
10 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
11 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
11 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
11 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
12 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines