हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Air India के बिजनेस क्लास में महिला पर नशे में धुत पुरुष यात्री ने किया पेशाब, DGCA ने मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन

Air India: एयर इंडिया के बिजनेस क्लास में एक महिला यात्री पर पुरुष यात्री ने पेशाब कर दिया। मामला 26 नवंबर, 2022 का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि घटना को अंजाम देते वक्त पुरुष यात्री नशे में धुत था। वह एयर इंडिया के बिजनेस क्लास में यात्रा कर रहा था।

मामले की जानकारी के बाद विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइन से घटना की रिपोर्ट मांगी है। DGCA ने बुधवार को कहा, “हम एयरलाइन से रिपोर्ट मांग रहे हैं और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।”  दिल्ली जा रहा था।

और पढ़िए –Delhi Stabbing Video: लड़की ने बात करना बंद किया तो शख्स ने चाकू से ताबड़तोड़ किया हमला

विज्ञापन

एयर इंडिया ने दर्ज कराया मामला

एयर इंडिया (Air India) के अधिकारी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि एयर इंडिया ने 26 नवंबर को हुई घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब विमान न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से (यूएस) से दिल्ली आ रही थी।

एयर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया ने इस घटना में एक आंतरिक समिति का गठन किया और पुरुष यात्री को ‘नो-फ्लाई लिस्ट’ में डालने की सिफारिश की है, मामला सरकारी समिति के अधीन है और फैसले का इंतजार है।

विज्ञापन

और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola