Air India के बिजनेस क्लास में महिला पर नशे में धुत पुरुष यात्री ने किया पेशाब, DGCA ने मांगी रिपोर्ट
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Air India: एयर इंडिया के बिजनेस क्लास में एक महिला यात्री पर पुरुष यात्री ने पेशाब कर दिया। मामला 26 नवंबर, 2022 का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि घटना को अंजाम देते वक्त पुरुष यात्री नशे में धुत था। वह एयर इंडिया के बिजनेस क्लास में यात्रा कर रहा था।
मामले की जानकारी के बाद विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइन से घटना की रिपोर्ट मांगी है। DGCA ने बुधवार को कहा, “हम एयरलाइन से रिपोर्ट मांग रहे हैं और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।” दिल्ली जा रहा था।
एयर इंडिया (Air India) के अधिकारी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि एयर इंडिया ने 26 नवंबर को हुई घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब विमान न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से (यूएस) से दिल्ली आ रही थी।
An inebriated male passenger urinated on a female co-passenger in Air India's business class on Nov 26, 2022
Air India has lodged a police complaint regarding the incident which took place on Nov 26 when the flight was on its way from JFK (US) to Delhi: Air India official to ANI pic.twitter.com/XE55X6ao0b
— ANI (@ANI) January 4, 2023
एयर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया ने इस घटना में एक आंतरिक समिति का गठन किया और पुरुष यात्री को ‘नो-फ्लाई लिस्ट’ में डालने की सिफारिश की है, मामला सरकारी समिति के अधीन है और फैसले का इंतजार है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: