Maldives vs India, Lakshadweep: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के दौरे के बाद लक्षद्वीप इंटरनेट पर छा गया है। लोग इसके बारे में ज्यादा सर्च कर रहे हैं। लोगों की रुचि का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि चार जनवरी के बाद पिछले 20 सालों में लक्षद्वीप को सर्च करने वाले लोगों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर है।
पीएम मोदी ने मालदीव से शेयर की शानदार तस्वीरें
दरअसल, चार जनवरी को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लक्षद्वीप से अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर किया था। इसमें समुद्री तट, नीला आसमान और समुद्र के अंदर की तस्वीरें और वीडियो भी शामिल थे। प्रधानमंत्री स्नॉर्कलिंग करते हुए भी नजर आए थे। उन्होंने कहा कि रोमांच के शौकीन लोगों को लक्षद्वीप की यात्रा जरूर करनी चाहिए।
मालदीव के मंत्रियों की टिप्पणी से लोग आक्रोशित
मालदीव के मंत्रियों ने पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी और उनका मजाक उड़ाया था, जिसे लेकर लोग काफी आक्रोशित हैं। वे मालदीव का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि एक्स पर #BycottMaldives , #LakshadweepTourism #Lakshadweep #MaldivesOut ट्रेंड कर रहा है।
पीएम मोदी के समर्थन में आए बॉलीवुड सितारे-क्रिकेटर
बॉलीवुड सितारे हों या क्रिकेटर, सभी अपने देश के समुद्री तटों और अन्य पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के समर्थन में खड़े नजर आए। उन्होंने प्रधानमंत्री के लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने के आह्वान के प्रति भी अपना समर्थन जताया। अक्षय कुमार ने कहा कि कि मैंने कई बार मालदीव का दौरा किया है और इसकी प्रशंसा की है, लेकिन गरिमा पहले है। उन्होंने कहा कि मालदीव के मंत्री उस देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं, जिसके यहां से बड़ी संख्या में पर्यटक वहां जाते हैं। सलमान खान ने कहा कि लक्षद्वीप के सुंदर, स्वच्छ और आश्चर्यजनक समुद्र तटों पर प्रधानमंत्री को देखना बहुत अच्छा है। सबसे अच्छी बात तो यह है कि ये हमारे अपने देश भारत में हैं।
विदेश मंत्रालय ने मालदीव के राजदूत को किया तलब
मालदीव के मंत्रियों की तरफ से पीएम मोदी के खिलाफ की गई अपमानजक टिप्पणी को लेकर विदेश मंत्रालय ने सोमवार को मालदीव के राजदूत इब्राहिम शाहीब को तलब किया। वहीं, मालदीव सरकार ने मंत्रियों की टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया है। विदेश मंत्री मूसा जमीन ने कहा कि विदेशी नेताओं के खिलाफ की गई टिप्पणियां अस्वीकार्य है। यह मालदीव सरकार का पक्ष नहीं दर्शाती है।
यह भी पढ़ें:
PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर भारत सख्त, मालदीव के उच्चायुक्त को किया तलब
मालदीव पर भारतीयों का गुस्सा नहीं हो रहा कम, अब EaseMyTrip ने भी उठाया यह बड़ा कदम
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
2 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
2 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
3 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
4 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
6 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
7 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
7 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
8 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines