हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नितिन गडकरी को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत, E20 फ्यूल विवाद पर बने डीपफेक फोटो हटाने के आदेश

बॉम्बे हाईकोर्ट ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को E20 फ्यूल मुद्दे से जोड़कर बनाए गए डीपफेक और फर्जी एआई कंटेंट को सोशल मीडिया से तुरंत हटाने के कड़े आदेश दिए हैं.

विज्ञापन

बॉम्बे हाईकोर्ट ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की याचिका पर बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने गडकरी को E20 फ्यूल मुद्दे से जोड़कर बनाए गए डीपफेक और एआई से बनी फर्जी तस्वीरों को तुरंत हटाने का आदेश दिया है. जस्टिस आरिफ डॉक्टर की बेंच ने यह अंतरिम आदेश गडकरी के वकील संदीप लड्ढा की दलीलें सुनने के बाद जारी किया. कोर्ट ने साफ कहा कि यह कंटेंट बेहद आपत्तिजनक और अभद्र है. इसे सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर रहने की इजाजत बिल्कुल नहीं दी जा सकती है. कोर्ट के इस फैसले से केंद्रीय मंत्री को बड़ी राहत मिली है.

किन तस्वीरों से जुड़ा है पूरा मामला?

यह पूरा मामला केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से जुड़ा हुआ है. उनका आरोप है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके डीपफेक वीडियो और एआई जनरेटेड तस्वीरें बनाकर E20 फ्यूल विवाद से जोड़ दिया. इनमें से एक वीडियो इंस्टाग्राम रील के रूप में सामने आया था. गडकरी के वकील ने कोर्ट के सामने यह फर्जी कंटेंट पेश किया, जिसे देखने के बाद जज ने कड़ी नाराजगी जताई. कोर्ट ने माना कि जो सामग्री हटाने की मांग की गई है, वह पूरी तरह से अश्लील और अपमानजनक है. याचिकाकर्ता ने अंतरिम राहत पाने के लिए मजबूत आधार पेश किए हैं.

यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र महतो ने तोड़ा आमरण अनशन, बोले- छात्रों की लड़ाई जारी रहेगी

विज्ञापन

मेटा और गूगल ने क्या कहा?

अदालत ने कहा कि ऐसे अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट का किसी भी सार्वजनिक मंच पर कोई स्थान नहीं होना चाहिए. क्योंकि सोशल मीडिया तक बच्चों और युवाओं की भी पहुंच होती है. सुनवाई के दौरान मेटा और गूगल की तरफ से भी अदालत में अपना पक्ष रखा गया. दोनों बड़ी कंपनियों ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि वे लिस्ट में शामिल सभी आपत्तिजनक सामग्री को तुरंत हटा देंगी. कोर्ट ने कंपनियों के इस बयान को स्वीकार कर लिया है. अब इस हाई प्रोफाइल मामले की अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद की जाएगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola