लद्दाख के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, 7 जिलों में बनेंगे हिल काउंसिल, मिलेगा विशेष अधिकार!

लद्दाख के सातों परिषदों के ऊपर एक यूटी लेवल बॉडी बनाने का भी प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे अनुच्छेद 371 की तर्ज पर विशेष अधिकार दिए जाने की योजना है.

Ladakh

जम्मू-कश्मीर से अलग होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में प्रशासनिक और लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. सरकार ने ऐलान किया है कि लद्दाख के सभी सात जिलों में एक-एक हिल डेवलपमेंट काउंसिल का गठन किया जाएगा. इसके साथ ही सातों परिषदों के ऊपर एक यूटी लेवल बॉडी बनाने का भी प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे अनुच्छेद 371 की तर्ज पर विशेष अधिकार दिए जाने की योजना है.

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्टिकल 370 हटाने जाने के बाद बड़ा बदलाव


लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने इसे क्षेत्र में लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण और संतुलित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है. गौरतलब है कि साल 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने और राज्य के पुनर्गठन के बाद लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था. आर्टिकल 370 हटाने जाने से पहले लद्दाख में सिर्फ लेह और कारगिल, दो जिले थे, जिनमें पहले से ही हिल काउंसिल एक्टिव था. हालांकि अप्रैल 2026 में प्रशासन ने पांच नए जिले, शाम, नुब्रा, चांगथांग, जांस्कर और द्रास का गठन किया.

कब होगा नई परिषदों का गठन?


अब प्रशासन ने सातों जिलों में अलग-अलग हिल काउंसिल बनाने का फैसला लिया है. मुख्य सचिव के अनुसार, लद्दाख स्वायत्त हिल विकास परिषद (LAHDC) अधिनियम की धारा 3(1) पहले से ही प्रत्येक जिले में परिषद गठित करने का प्रावधान करती है. इसके लिए सिर्फ जरूरी कानूनी संशोधन और निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन की प्रक्रिया पूरी की जानी है. अधिसूचना जारी होने के बाद नई परिषदों के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ