तेलंगाना में बड़ा हादसा, SLBC टनल प्रोजेक्ट में छत गिरी; 6 मजदूरों के दबने की आशंका

SLBC Tunnel Project Collapses: तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में बड़ा हादसा हुआ है। सुरंग के अंदर छत गिरने से 6 से 8 मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई गई है। पुलिस के मुताबिक राहत और बचाव कार्य जारी है।

Telangana News

Photo-X

Telangana News: तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में निर्माणाधीन श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) टनल परियोजना के अंदर बड़ा हादसा हुआ है। एक छत के गिरने से 6 मजदूर फंस गए हैं। मलबे को हटाकर उनको बचाने का काम जारी है। पुलिस के अनुसार राहत और बचाव कार्य जारी है। कंपनी की टीम साइट का आकलन कर रही थी। हादसा उस समय हुआ, जब सुरंग के 12-13 किलोमीटर के अंदर मजदूर काम कर रहे थे, अचानक छत गिर गई। कंपनी सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सुरंग के अंदर 6 से 8 मजदूर फंसे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना पर सीएम ए रेवंत रेड्डी ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी बरतने के निर्देश दिए हैं। सीएम ऑफिस की ओर से घटना को लेकर बयान भी जारी किया गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कितने लोग सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं?

विज्ञापन

सिंचाई मंत्री मौके पर रवाना

रेड्डी के निर्देशानुसार तेलंगाना के सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी हेलीकॉप्टर के जरिए मौके पर रवाना हो गए हैं। उनके साथ सरकार के सिंचाई सलाहकार आदित्यनाथ दास और अन्य अफसर भी गए हैं। केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने अधिकारियों को फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन

कोयला मंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि जो लोग घायल हैं, उनका उचित इलाज सुनिश्चित किया जाए। BRS के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने हादसे के बाद सरकार पर निशाना साधा है। केटीआर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट में लिखा कि सीएम रेड्डी को एसएलबीसी सुरंग में हुई दुर्घटना की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ