दर्शन हीरानंदानी के हलफनामे के बाद बढ़ेंगी महुआ मोइत्रा की मुश्किलें, एथिक्स पैनल कर सकता है तलब

Mahua Moitra Cash For Query Case: TMC सांसद महुआ मोइत्रा को तलब करने का निर्णय 26 अक्टूबर को लिया जा सकता है।

Mahua Moitra Cash For Query Case

Mahua Moitra Cash For Query Case

विज्ञापन

Mahua Moitra Cash For Query Case: संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि एथिक्स कमेटी उन्हें जल्द ही तलब कर सकती है। शुक्रवार को एथिक्स कमेटी प्रमुख विनोद सोनकर ने कहा कि उन्हें व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी का पत्र मिला है। सोनकर ने कहा कि टीएमसी सांसद को तलब करने का निर्णय 26 अक्टूबर को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई के बयानों को सुनने और सबूतों के आधार पर ही किया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर मोइत्रा ने सोनकर के बयान का जवाब सोशल मीडिया पर दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा- आचार समिति के अध्यक्ष मीडिया से खुलकर बात करते हैं। लोकसभा नियम देखें। शपथपत्र मीडिया तक कैसे पहुंचा? चेयरमैन को पहले इसकी जांच करानी चाहिए कि ये कैसे लीक हुआ। मोइत्रा ने आगे कहा- बीजेपी का एक सूत्रीय एजेंडा अडानी पर मेरा मुंह बंद करने के लिए मुझे लोकसभा से निष्कासित करना है।

Advertisment

कहा जा रहा है कि एथिक्स पैनल इस मुद्दे को गंभीर मानते हुए जांच करेगा। इस मामले में पार्टियों से समिति को सबूत सौंपने को कहा गया है। दरअसल, इस पूरे विवाद की शुरुआत भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के आरोपों के बाद हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि महुआ मोइत्रा ने संसद में सवाल पूछने के लिए बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से रिश्वत ली। विशेष रूप से अडानी को टार्गेट करने के लिए सवाल पूछने का आरोप लगाया गया क्योंकि दोनों बिजनेसमैन एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी हैं। हालांकि अब दर्शन हीरानंदानी सरकारी गवाह बन चुके हैं।

गुरुवार को एथिक्स पैनल को सौंपे गए अपने पत्र में हीरानंदानी ने आरोप लगाया कि मोइत्रा ने अपनी संसदीय लॉगिन आईडी और पासवर्ड शेयर किया था ताकि वह उनकी ओर से प्रश्न पोस्ट कर सकें। हालांकि मोइत्रा ने व्यवसायी के पत्र की वैधता पर सवाल उठाया है। टीएमसी सांसद ने कहा कि व्यवसायी का पत्र आधिकारिक लेटरहेड पर नहीं है और न ही नोटरीकृत है। उन्होंने कहा कि इसका कंटेंट एक मजाक है। तृणमूल कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एजेंडा मुझे लोकसभा से बाहर निकालना है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ