TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर कुत्ता चुराने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट के वकील ने ये क्या कह दिया!
Mahua Moitra Bribe Case: देहाद्रई ने शिकायत में कहा है कि महुआ ने 10 अक्टूबर को उनके कुत्ते का अपहरण कर लिया।
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Mahua Moitra Dog Case: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंद देहाद्रई अब एक कुत्ते को लेकर भिड़ गए हैं। महुआ पर रिश्वत लेकर सवाल पूछने का आरोप पहले से ही लगा है। वहीं अब महुआ पर डॉग चोरी का आरोप भी लगा है। वकील जय अनंत देहद्राई ने उनपर यह आरोप लगाया है। जय पहले महुआ के दोस्त थे। वकील का कहना है कि महुआ ने उनके कुत्ते को किडनैप कर लिया। जय अनंत देहद्राई ने एक्स पर पोस्ट करके यह आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि महुआ ने उनके कुत्ते जिसका नाम हेनरी है को चोरी करके उन पर भाजपा नेता निशिकांत दुबे को सीबीआई शिकायत वापस लेने का दबाव डाला है, जिसे मैंने साफ मना कर दिया और मैं सीबीआई को जानकारी दूंगा।
यह कुत्ता अभी महुआ के पास है। वे इस कुत्ते को अपने पास वापस चाहते हैं। दोनों ने ही एक दूसरे पर डॉग को चुराने का आरोप लगाया है। देहाद्रई ने इसे लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर को शिकायत भी दी है। इसमें उन्होंने कहा है कि उन्होंने कुत्ते को खुद ही खरीदा था। इसे खरीदने के लिए पहले 10 हजार और फिर 65 हजार रुपये दिए थे। उनका कहना है कि महुआ ने 10 अक्टूबर को उनके कुत्ते का अपहरण कर लिया।
क्या कहा है महुआ ने
उधर आरोपों पर तृणमूल सांसद मोहुआ मोइत्रा ने भी ट्वीट कर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मैं सीबीआई और एथिक्स कमेटी (जिसमें भाजपा सदस्यों का पूर्ण बहुमत है) अगर बुलाएं तो उनके सवालों के जवाब देने का स्वागत करती हूं। मेरे पास अडानी द्वारा निर्देशित मीडिया सर्कस ट्रायल चलाने या बीजेपी ट्रोल्स को जवाब देने के लिए न तो समय है और न ही रुचि। मैं नादिया में दुर्गा पूजा का आनंद ले रही हूं।
ये भी पढ़ें-मुंबई एक्सप्रेस कांड में RPF जवान के खिलाफ चार्जशीट दायर, दिमागी रूप से कमजोर होने का उल्लेख नहीं
क्या था सांसद का आरोप
बता दें कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने वकील देहाद्रई की चिट्ठी के आधार पर ही महुआ पर संसद में सवाल पूछने के बदले कैश लेने का आरोप लगाया था। उन्होंने कारोबारी दर्शन हीरानंदानी का भी जिक्र किया है। उनका आरोप है कि महुआ हीरानंदानी समूह के सीईओ दर्शन हीरानंदानी से ‘कैश और महंगे तोहफे लेकर’ संसद में सवाल पूछती हैं। निशिकांत दुबे का आरोप है कि महुआ ने हाल ही में संसद में जो 61 सवाल पूछे उसमें से 50 आडानी मुद्दे पर केंद्रित थे। सासंद ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से महुआ मोइत्रा को निलंबित करने की मांग भी की है।
वहीं महुआ ने इन आरोपों को गलत बताया था। लोकसभा अध्यक्ष ने इस मामले को संसद की आचार समिति के पास भेजा था। महुआ का इसपर कहना है कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर छवि खराब करने का आरोप लगाया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: