हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

500 शिवलिंग से बनाई अद्भुत तस्वीर, बिस्कुट से किया मंदिर का निर्माण; महाशिवरात्रि पर सैंड आर्टिस्टों का दिखा कमाल

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर शिवालयों और मंदिरों में काफी भीड़ है। लोग भगवान शिव को जल चढ़ाने के लंबी लाइनों में लगे हुए हैं। महाशिवरात्रि पर लोगों ने पवित्र नदियों में डुबकी भी लगाई। शिवालय और मंदिर ‘हर हर महादेव’, ‘बम बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठे हैं।

विज्ञापन
Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर मंदिरों और शिवालयों में जुटी भारी भीड़

Mahashivratri 2024: आज महाशिवरात्रि है। इस मौके पर देशभर के शिवालयों और मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी हुई है। अपने आराध्य देव पर जल चढ़ाने और उनका दर्शन करने के लिए भक्त लालायित हैं। हर तरह ‘बम बम भोले’, ‘हर हर महादेव’ और ‘ओम नम: शिवाय’ के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर महाकालेश्वर मंदिर तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

महाकालेश्वर मंदिर में जुटी भारी भीड़

महाकालेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित है। महाशिवरात्रि पर भगवान महाकाल की भव्य पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान की गई भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।

सैंड आर्टिस्ट ने 500 शिवलिंगों से बनाई भगवान शिव की कलाकृति

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने महाशिवरात्रि के मौके पर रेत पर भगवान शिव की कलाकृति बनाई है। इस दौरान उन्होंने 500 शिवलिंगों का इस्तेमाल किया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन

बिस्कुट से बनाया भगवान केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति

यूपी के प्रयागराज जिले में सैंड आर्टिस्ट ने बिस्कुट का इस्तेमाल करके केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति बनाई है। इंटरनेशनल सैंड आर्टिस्ट अजय गुप्ता ने बताया कि पिछले साल हमने 1,111 बिस्कुट से एक शिवलिंग बनाया था। उसके बाद हमारे मन में यह विचार आया कि एक मंदिर भी बनाया जाना चाहिए।

नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में जुटी भक्तों की भीड़

महाराष्ट्र के नासिक में स्थित त्र्यंबकेश्वर मंदिर में भक्तों की सुबह से ही काफी भीड़ देखने को मिली। अभी भी लोग लाइनों में लगे हुए हैं। त्र्यंबकेश्वर मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों से एक हैं।

विज्ञापन

अमृतसर में शिवालय में लगी लंबी लाइन

पंजाब के अमृतसर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवाला बाग भाईयां मंदिर में सुबह-सुबह भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली। लोग भगवान शिव का दर्शन करने के लिए उत्सुक दिखे।

शिवमूर्ति मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

दिल्ली के महिपालपुर में शिव मूर्ति मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लंबी लाइनें देखने को मिलीं। भक्तों में भगवान शिव को जल चढ़ाने को लेकर काफी उत्साह है।

विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर में की गई विशेष आरती

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष आरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर के बाहर लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं।

संगम में लोगों ने लगाई डुबकी

महाशिवरात्रि के मौके पर लोगों ने प्रयागराज स्थित संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने ‘हर हर महादेव’ के जयकारे भी लगाए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना भी की।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Mahashivratri Wishes: काल, महाकाल, लोक, त्रिलोक भी हो तुम… इन 10 संदेशों से दें महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

नागेश्वर नाथ मंदिर में जुटे हजारों श्रद्धालु

अयोध्या के नागेश्वर नाथ मंदिर में भगवान शिव को जल चढ़ाने को लेकर श्रद्धालु काफी उत्सुक दिखाई दिए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग जल चढ़ाने के लिए दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

महाशिवरात्रि कब मनाई जाती है?

महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। माना जाता है कि इस दिन से ही सृष्टि का प्रारंभ हुआ था। महाशिवरात्रि पर लोग भगवान शिव पर जल, बेल-पत्र और धतूर चढ़ाते हैं। कुछ लोग रुद्राभिषेक भी करते हैं। इस दिन पवित्र नदियों में लोग स्नान करते हैं और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हुए उनसे आशीर्वाद मांगते हैं।

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर 12 राशियों में से 5 राशि पर होंगे शिव जी मेहरबान! बनेंगे हर बिगड़े काम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola