---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Mahashivratri: अपनी राशि के अनुसार शिवलिंग का करें अभिषेक और लगाएं भोग, जानें पूजा विधि

Mahashivratri 2024 Puja Vidhi: महाशिवरात्रि पर शिव जी को क्या अर्पित करें? 12 राशि के लोगों को शिवलिंग पर किस चीज से अभिषेक करना चाहिए? किस चीज का भोग लगाना चाहिए? कौन सा फूल शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। आइए इन सभी के बारे में पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं।

---विज्ञापन---

Mahashivratri 2024 Puja Vidhi: हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस साल 8 मार्च, शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व है। मान्यता है कि इस दिन शिव जी की पूजा करने से व्यक्ति के सभी संकट दूर होते हैं और कामकाज में तरक्की मिलती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। अगर कोई व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार महाशिवरात्रि पर पूजा करता है तो उसे कई तरह से लाभ मिल सकता है।

आज हम आपको पंडित सुरेश पांडेय द्वारा 12 राशियों के लिए महाशिवरात्रि पर की जाने वाली पूजा विधि के बारे में बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि पर 12 राशियों को शिवलिंग पर किस चीज से अभिषेक करना चाहिए और भोग के रूप में क्या अर्पित करना चाहिए?

---विज्ञापन---

1. मेष राशि

महाशिवरात्रि पर मेष राशि के लोगों सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनकर महा गायत्री मंत्र का जाप करना है। जल में दूध और शहद मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही शक्कर या गुड़ की मीठी पुड़ी बना लें और भगवान शिव को भोग लगाएं। इससे आपका भाग्य चमकेगा। परिवार के सदस्यों के साथ-साथ आपके भी कामकाज में वृद्धि होगी।

2. वृष्भ राशि

वृष्भ राशि के लोगों के लिए महाशिवरात्रि का दिन उत्तम है। आप इस दिन जितना हो सके उतना ॐ नमः शिवाय का जाप करें। शिवलिंग का दही और गन्ने के रस से अभिषेक करें। इस दिन बैल को चारा खिलाएं। ऐसा करने से आपके परिवार का विकास होगा। आप पर मां लक्ष्मी की खास कृपा बनी रहेगी। शिव जी को बेर का भोग लगाएं।

---विज्ञापन---

3. मिथुन राशि

महाशिवरात्रि के अवसर पर जल्दी सुबह उठ जाएं और स्नान आदि करने के बाद सफेद रंग के कपड़े पहन लें। शिवलिंग पर जल, गन्ने का रास, दही, चीनी, शहद, दूध, गुड़, तिल से अभिषेक करें। इसके बाद साफ पानी से शिवलिंग को साफ करें। फल-फूल और सफेद फूलों से शिवलिंग का श्रृंगार करें। प्रसाद के रूप में फल और मिठाईयां अर्पित करें। भगवान की कपूर से आरती करें। ॐ महेश्वराय नमः मंत्र का जाप करें।

4. कर्क राशि

महाशिवरात्रि पर कर्क राशि के लोगों को सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए। शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। आप जल, दही, दूध, शहद आदि चढ़ा सकते हैं। शिवलिंग पर चंदन और चावल भी अर्पित करें।

---विज्ञापन---

5. सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को महाशिवरात्रि पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद सूर्य को जल अर्पित करना है। आपको ऊँ जटाधराय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। शिवलिंग पर अनार के रस से अभिषेक करें। साथ ही घी का दीया भी जलाएं।

ये भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर किस रंग के कपड़े पहनना शुभ या अशुभ? 

---विज्ञापन---

6. कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को महाशिवरात्रि पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद शिव मंदिर जाना चाहिए। इसके बाद आपको ॐ शूलपाणये नम: मंत्र का जाप भी करना चाहिए। शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें।

7. तुला राशि 

तुला राशि के लोगों को ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें। भांग, धतूरा और बर्फी का भोग लगाएं। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

---विज्ञापन---

8. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। शिवलिंग पर कच्चे दूध से अभिषेक करें।

9. धनु राशि

धनु राशि के लोग ॐ नागेश्वराय नम: मंत्र का जाप करें। दूध में केसर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। बेलपत्र और आंकड़े के फूल से भगवान शिव की पूजा करें।

---विज्ञापन---

10. मकर राशि

मकर राशि के लोग जल्दी सुबह उठ जाएं और स्नान आदि करने के बाद भगवान शिव की पूजा करें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। साथ ही शिवलिंग पर भांग, धतूरा चढ़ाएं। दूध और दही से अभिषेक करें।

11. कुंभ राशि

महाशिवरात्रि पर कुंभ राशि के लोग ऊँ भौमेश्वराय नम: मंत्र का जाप करें। दूध में केसर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।  शमी के फूल को शिवलिंग पर अर्पित करें। इससे शनि की पीड़ा से आपको मुक्ति मिल सकेगी। शमी का फूल न मिले तो आप शमी का पत्ता भी अर्पित कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 5 चीजें, कर्ज से मिलेगी मुक्ति

12. मीन राशि

मीन राशि के लोग ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। नारियल के पानी से शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही चावल और चंदन अर्पित करें। इससे आपके कामकाज में आ रही रुकावट दूर होगी और आपको धन लाभ होगा।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Mar 07, 2024 11:32 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola