हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Maharashtra: NCP कोटे से कौन लेगा अजित पवार की जगह? सुनेत्रा पवार का नाम क्यों चर्चा में, BJP ने दिए संकेत

महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन होने से राजनीतिक उठापटक शुरू हो गई है। डिप्टी सीएम के पद को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि बीजेपी ने इसके लिए संकेत दिए हैं। एनसीपी कोटे से अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा का नाम चर्चा में चल रहा है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी चीफ अजित पवार के निधन से पूरे देश की राजनीति में शोक छाया हुआ है। लोग पवार को प्यार से दादा कहते थे। गम के बीच महाराष्ट्र में राजनीति उधल-पुथल शुरू हो गई है। डिप्टी सीएम की कुर्सी को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं। अजित पवार के निधन से एनसीपी खेमे में असंमजस की स्थिति हैं, वहीं बीजेपी संतुलन बनाए रखने के प्रयास में दिख रही है।

बीजेपी ने संकेत दिए हैं कि अजित पवार का डिप्टी सीएम का पद एनसीपी कोटे में ही रहेगा। डिप्टी सीएम का फैसला अजित पवार के परिजन और उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर टिका है। हालांकि अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार का नाम चर्चा में सबसे आगे है। वह अजित पवार की जगह महाराष्ट्र की नई डिप्टी सीएम हो सकती हैं। अजित पवार का एक बेटा पार्थ है। उसे राज्यसभा भेजा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: अलविदा अजित पवार… महाराष्ट्र में तीन दिन का राजकीय शोक, आज सरकारी छुट्टी, फडणवीस बोले – दोस्त खो दिया

विज्ञापन

बता दें कि साल 2024 विधानसभा चुनाव में एनसीपी (अजित पवार) ने बीजेपी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में महायुति ने शानदार जीत हासिल की थी। 288 सीटों पर बीजेपी ने 132, शिवसेना (शिंदे) ने 57 और एनसीपी (अजित पवार) ने 41 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके बाद एनसीपी कोटे से अजित पवार और शिवसेना कोटे से एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाया गया था।

यह भी पढ़ें: Ajit Pawar Plan Crash: लैंडिंग से पहले आई तकनीकी खराबी, पायलट ने भेजा था ‘Mayday’ सिग्नल, जानिए हादसे की इनसाइड स्टोरी

विज्ञापन

हालांकि चर्चा शरद पवार गुट और अजित पवार के विलय की भी है। दोनों गुटों के नेताओं इस बात की संभावना काफी प्रबल मानी जा रही है। हालांकि अभी तक किसी भी तरह का विलय का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola