हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ऊंची-ऊंची लपटें, धमाके से टूटते शीशे और...बीच सड़क आग का गोला बनी बस का डराने वाला विडियो

Maharashtra Pune Private Bus Fire Video Viral: महाराष्ट्र के पुणे में बीच सड़क एक प्राइवेट बस में आग लगने का वीडियो सामने आया है। बस आग में जलकर पूरी तरह से खाक हो गई। गनीमत रही कि बस में कोई सवारी और ड्राइवर-कंडक्टर नहीं थे, वरना बड़ा हादसा होता।

विज्ञापन
बीच सड़क धू-धू कर जली प्राइवेट बस देखकर लोगों में अफरा तफरी मच गई।

Private Bus Caught Fire Video Viral: महाराष्ट्र के पुणे में आज एक बस में आग लग गई। हालांकि बस में कोई सवारी नहीं थी और न ही ड्राइवर कंडक्टर थे, लेकिन आग में जलकर बस पूरी तरह से खाक हो गई। आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया था। आग की लपटें इतनी ऊंची थी कि कोई पास जाने की हिम्मत नहीं कर पाया।

आग लगने से बस में धमाके भी हुए, जिससे शीशे चकनाचूर हो गए। इस घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है, जिसमें धू-धू कर जलती बस देखी जा सकती है। शीशे टूटने की आवाज भी सुनाई देगी। हादसा पुणे में पिंपरी चिंचवाड़ के नासिक फाटा के पास हुआ। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन बस पूरी तरह से जल गई।

 

बस में कैसे लगी आग?

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बस सड़क पर खड़ी है। अचानक उससे धुंआ निकलने लगता है। इसके बाद देखते ही देखते बस आग पकड़ लेती है। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगती हैं। इस बीच जोरदार धमाके के साथ शीशे टूटने की आवाज आती है। यह देखकर वहां खड़े लोग चिल्लाने लगते है। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती है। फायर कर्मी आग बुझाने लगते हैं। आग तो बुझ जाती है, लेकिन बस जलकर राख हो गई। दमकल कर्मियों का कहना है कि आग गर्मी की वजह से इंजन में शॉर्ट सर्किट होने से लगी होगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola