Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र के अमरावती लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी नवनीत राणा अपने ही एक बयान को लेकर मुश्किलों में घिर गई हैं। उन्होंने कहा कि इस भ्रम में न रहें कि मोदी की हवा है, लहर है। 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर थी। उनके पास तमाम संसाधन होने के बावजूद वे निर्दलीय चुनाव जीती थीं। नवनीत राणा ने जो बयान दिया, उसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे कहते दिख रही हैं कि हमें यह चुनाव ऐसे लड़ना होगा, जैसे ग्राम पंचायत का चुनाव हो।
दोपहर तक कार्यकर्ताओं को बूथ पर लाना होगा
हमें दोपहर 12 बजे तक सभी मतदाताओं को बूथ पर लाना होगा और उन्हें मतदान करने के लिए कहना होगा। इस भ्रम में न रहें कि मोदी लहर है। 2019 में भी मोदी लहर थी। उनके पास सभी संसाधन थे। लेकिन फिर भी मैं एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में जीती थीं। ये बयान चुनाव प्रचार के दौरान दिया गया है। नवनीत राणा ने पिछला चुनाव एनसीपी के समर्थन से जीता था। तब एनसीपी दोफाड़ नहीं हुई थी।
वहीं, उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी ने कहा है कि वे सही बोल रही हैं। ऐसी ही प्रतिक्रिया शरद पवार गुट की एनसीपी की आई है। एनसीपी शरद चंद्र पवार के प्रवक्ता महेश तपसे ने कहा है भाजपा को खुद पता लग गया है कि मोदी की लहर नहीं है। उन्हीं नेताओं को मैदान में उतारा जा रहा है, जो भ्रष्टाचार के आरोपी हैं। उन लोगों को इंपोर्ट कर टिकट दिए जा रहे हैं। वहीं, संजय राउत ने कहा कि पीएम खुद अपनी सीट जीतेंगे, ये बड़ी बात है। मोदी लहर नहीं है।
विपक्ष वीडियो एडिट कर भ्रम फैला रहा-नवनीत
इसके बाद नवनीत ने एक और वीडियो जारी किया है। जिसमें कहा है कि विपक्ष मेरे वीडियो को एडिट कर खबरें फैला रहा है। मोदी के नाम पर ही लोगों से समर्थन मांगा जा रहा है। देश के विकास के लिए मोदी जरूरी हैं। मैं मोदी के नाम से और देश की भलाई के लिए ही लोगों से वोट मांग रही हूं। विपक्ष गंदी राजनीति करना बंद करें।
संबंधित खबरें
हाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
55 mins agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
1 hr ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
1 hr ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
1 hr agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
2 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
3 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
4 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
4 hrs agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
5 hrs ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines