Maharashtra Government Scholarship Apprenticeship Scheme: आषाढ़ी वारी त्योहार के मौके पर महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने प्रदेशभर के युवाओं को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। ‘लाड़ली बहन योजना’ के बाद एकनाथ शिंदे की सरकार पुरुषों के लिए एक योजना लेकर आई है। इस योजना के तहत सरकार 12वीं युवाओं और डिप्लोमा धारकों को अप्रेंटिसशिप के तहत स्कॉलरशिप मिलेगी।
योजना के अनुसार, 12वीं पास को 6 हजार रुपये प्रति महीना, डिप्लोमा धारकों के लिए 8 हजार और ग्रेजुएट के लिए 10 हजार रुपये तक दिए जाएंगे। आज सुबह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पंधारी के पांडुरंगा की महापूजा करने के बाद कृषि पंधारी 2024 प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिंदे ने यह ऐलान किया और युवाओं को त्योहार का बड़ा तोहफा दिया।
जिस कंपनी में ट्रेनिंग, वहीं से मिलेगा भत्ता
प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि हाल ही में बहनों के लिए लाड़ली बहन योजना योजना शुरू की थी। इसके तहत महिलाओं के खाते में हर महीने 1500 रुपये आएंगे। पुरुषों ने भी सवाल किया कि महिलाओं का तोहफा दिया, हमें क्या दे रहे हैं? इस पर विचार किया और स्कॉलरशिप स्कीम लागू करने का फैसला लिया।
योजना के मुताबिक, 12वीं पास कर चुके युवाओं को 6 हजार रुपये प्रति महीना दिए जाएंगे। डिप्लोमा धारक युवाओं को 8 हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे। डिग्री होल्डर को 10 हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे। सरकार अप्रेंटिसशिप के तहत यह भत्ता देगी और युवाओं को कंपनियों में ट्रेनिंग भी दिलाई जाएगी। जिस कंपनी या फैक्ट्री में ट्रेनिंग लेंगे, उसकी कंपनी की तरफ से यह भत्ता दिलाया जाएगा। इस तरह प्रदेश के युवा वर्ग का विकास होगा।
यह भी पढ़ें:गुड न्यूज! एक अगस्त से सैलरी बढ़ेगी; 7वां वेतन आयोग कर्नाटक में भी लागू्, जानें कौन-कौन से भत्ते बढ़ेंगे?
बढ़ती बेरोजगारी का समाधान निकाला
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि युवाओं के लिए यह स्कीम लागू करके शिंदे सरकार ने बढ़ती बेरोजगारी का समाधान निकला लिया है। पिछले काफी समय से विपक्ष बेरोजगारी का मुद्दा उठा रहा था। इसे देखते हुए सरकार ने मंत्रालय के साथ विचार विमर्श किया और आज त्योहार के मौके पर स्कीम लागू करने का ऐलान कर दिया।
यह भी पढ़ें:History: 33000 फीट ऊंचाई पर मिसाइल से हमला, आसमान में जहाज टुकड़ों में बंटा, आग में जलकर मरे 298 लोग
संबंधित खबरें
फारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
59 mins ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
1 hr agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
1 hr ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
1 hr agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
3 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
5 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoLIVE: NCP चीफ शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, पुणे के बाद मुंबई में थे भर्ती
5 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
6 hrs agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines