महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की प्लेन हादसे में मौत के बाद राज्य में सार्वजनिक छुट्टी और तीन दिन के शोक का ऐलान किया गया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पवार के अंतिम संस्कार का फैसला उनके परिवार से सलाह लेने के बाद किया जाएगा.
अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए, सीएम ने कहा कि पूरे महाराष्ट्र में ‘दुख की लहर’ है. उन्होंने कहा, ‘आज हमने राज्य में छुट्टी घोषित की है. तीन दिन के राजकीय शोक की भी घोषणा की गई है. यह पूरे महाराष्ट्र राज्य के लिए पूरी तरह से अपूरणीय क्षति है.
यह भी पढ़ें : 8.46:01 बजे का VIDEO… अजित पवार के प्लेन क्रैश के वो खौफनाक पल, जब रडार से ओझल होकर बना आग का गोला
मुंबई में आयोजित एक भावुक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम फडणवीस ने कहा, ‘वे एक ऐसे मेहनती नेता थे जो किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं थे. मेरे लिए यह एक व्यक्तिगत क्षति है, मैंने अपना एक प्रिय मित्र खो दिया है.’
साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी फोन पर इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है.
यह भी पढ़ें : 18 महीने पहले भी बाल-बाल बचे थे अजित पवार, तब फडणवीस ने दी थी हिम्मत; बादलों में खो गया था हेलीकॉप्टर
बारामती में गमगीन माहौल
अजित पवार का पार्थिव शरीर बारामती अस्पताल लाया गया है. उनके समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई है. प्रफुल्ल पटेल, सुप्रिया सुले, सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार बारामती पहुंच रहे हैं. बता दें, अजित पवार मंगलवार को मुंबई में कैबिनेट कमेटी की बैठक में शामिल हुए थे और बुधवार सुबह बारामती जाते समय उनका विमान क्रैश हो गया.
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
6 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
7 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
8 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
9 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
12 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
12 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
13 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
15 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
15 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines