Diwali Bonus: महिलाओं के अकाउंट में आएगा कैश; महाराष्ट्र सरकार की तैयारी, ऐसे करें अप्लाई

Diwali Bonus for Womens in Maharashtra: दिवाली पर बोनस तो कई लोगों को मिलता है। आमतौर पर ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों को संस्थान की तरफ से बोनस दिया जाता है। मगर इस दिवाली पर एक राज्य की महिलाओं की लॉटरी लगने वाली है। राज्य सरकार महिलाओं को दिवाली बोनस देने की तैयारी कर रही है।

Women Diwali Bonus

Diwali Bonus for Womens in Maharashtra: दिवाली पर ज्यादातर ऑफिस कर्मचारियों को बोनस मिलता है। मगर इस बार दिवाली पर एक राज्य महिलाओं को दिवाली बोनस देने की प्लानिंग कर रहा है। जी हां, महाराष्ट्र सरकार ने लड़की बहिन योजना के तहत महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर करने की तैयारी कर ली है। अक्टूबर महीने में यह पैसा महिलाओं के अकाउंट में पहुंच जाएगा। तो आइए जानते हैं कि दिवाली बोनस का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को किन योग्यताओं पर खरा उतरना होगा?

विज्ञापन

मिलेंगे 3000 रुपये

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लड़की बहिन योजना की नींव रखी थी। इस योजना की चौथी और पांचवी किस्त इसी महीने महिलाओं को दी जाएगी। ऐसे में 1500 रुपये की बजाए महिलाओं को 3000 रुपये मिलेंगे। यह लड़की बहिन योजना दिवाली बोनस 2024 प्रोग्राम का हिस्सा होगा।

विज्ञापन

क्या हैं शर्तें?

महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना शुरू की थी। इस योजना के लिए महिलाएं ऑनलाइन अप्लाई कर सकती हैं। सरकार ने दिवाली बोनस देने के बदले एक शर्त रखी है। जिन महिलाओं के परिवार की सालाना आय ढाई लाख रुपये से कम हैं, उन्हें ही इस योजना का लाभ मिल सकेगा।

विज्ञापन

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?

बता दें कि योजना का लाभ उठाने वाली महिलाओं की उम्र 21-65 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा शादीशुदा, विधवा, तलाकशुदा और गैर-शादीशुदा महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

विज्ञापन

जरूरी दस्तावेज

लड़की बहिन योजना के लिए आप ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। अगर महिलाएं सभी योग्यताओं पर खरी उतरती हैं, कुछ जरूरी दस्तावेजों के साथ वो ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं। इसके लिए आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक अकाउंट की डिटेल्स, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र और राशन कार्ड की आवश्यकता होगी। इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और वोटर आईडी देना भी जरूरी होगा।

कैसे करें अप्लाई?

1. लड़की बहिन योजना की आधिकारिक वेबसाइट Majhi Ladki Bahin Scheme पर जाएं।

विज्ञापन

2. होमपेज पर मौजूद Applicant Login ऑप्शन पर क्लिक करें

3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां Create an Account पर क्लिक करें

विज्ञापन

4. रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए इसमें मांगी गई सारी जानकारियां भरें। अपना नाम और पासवर्ड जरूर याद रखें।

5. फॉर्म पूरा होने के बाद सभी जानकारियों को अच्छी तरह से चेक कर लें और Sign Up पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कंप्लीट कर लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ