महाराष्ट्र विधानपरिषद में मनोनीत विधायकों के नाम तय; BJP, शिवसेना और NCP को कितनी सीटें?

Maharashtra Legislative Council MLA: महाराष्ट्र विधान परिषद में राज्यपाल के द्वारा मनोनीत किए जाने वाले नाम तय कर लिए गए हैं। बता दें कि महाराष्ट्र विधानपरिषद् के लिए राज्यपाल द्वारा 12 विधायक मनोनीत किए जाते हैं। आज सीएम शिंदे नामों की घोषणा कर सकते हैं।

Maharashtra Legislative Council MLA Name Final

महाराष्ट्र चुनाव में महायुति में कुछ बड़े बागी चेहरे हैं जो खेल खराब कर सकते हैं। फाइल फोटो

Maharashtra Legislative Council MLA: महाराष्ट्र विधान परिषद में राज्यपाल के द्वारा मनोनीत किए जाने वाले नाम तय कर लिए गए हैं। आज सीएम शिंदे नामों की घोषणा कर सकते हैं। बता दें कि महाविकास अघाड़ी सरकार के समय से ही मनोनीत विधायकों को लेकरण निर्णय लंबित था। उद्धव ठाकरे की अगुवाली वाली शिवसेना ने 12 सदस्यों की नियुक्ति के लिए तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से सिफारिश की थी। ऐसे में उस वक्त उन्होंने कोई निर्णय नहीं लिया।

विज्ञापन

इसके बाद महाअघाड़ी सरकार ने राज्यपाल द्वारा मनोनीत सदस्यों के मामले में कोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि कोर्ट ने निर्णय नहीं सुनाया। इसके बाद महायुति सरकार ने 12 विधानपरिषद सदस्यों के नामों की सिफारिश राज्यपाल से की थी।

विज्ञापन

इस फाॅर्मूले पर बनी सहमति

बता दें कि पिछले दिनों हुई महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में शिंदे गुट के मंत्रियों ने मनोनीत सदस्यों की नियुक्ति का मुद्दा उठाया। इसके बाद बीजेपी आलाकमान ने एक फाॅर्मूला दिया जिसे बाकी घटक दलों ने भी स्वीकार कर लिया। बीजेपी आलाकमान ने 6ः3ः3 का फाॅर्मूला दिया। यानी बीजेपी को 6, शिंदे और अजित पवार गुट को 3-3 सीटें मिलनी थी।

विज्ञापन

इन नामों की हो रही चर्चा

सूत्रों की मानें तो अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी से पंकज भुजबल, इंद्रिय नाईकवाडी के नाम सामने आए हैं। जबकि बीजेपी की ओर चित्रा वाघ, विक्रांत पाटिल और धर्मगुरु महाराज राठोर के नाम सामने आ रहे हैं। वहीं शिंदे गुट की ओर से मनीषा कायंदे, हेमंत पाटिल के नाम की चर्चा है। वहीं बाकी 5 सदस्यों के नाम भी जल्द तय हो सकते हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि महायुति को आगामी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया को कुछ सीटें देनी चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मनमाफिक सीटें नहीं भी मिलती है तो भी वे सत्तारूढ़ गठबंधन के साथ बने रहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ