हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

महाराष्ट्र में स‍ियासी भूचाल के संकेत! 18-19 MLA बदल सकते हैं पार्टी, क्‍या ग‍िरेगी NDA की सरकार?

NCP MLA wants to change Party: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों को अभी दो दिन भी नहीं बीते हैं कि महाराष्ट्र की राजनीति में कई बदलाव होने लगे हैं। बीते दिन डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफे की पेशकश की तो अब कई नेता एनडीए से इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में फिर चाचा-भतीजे आमने-सामने।

Maharashtra Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों का असर महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव पर हो सकते हैं। राज्य में बीजेपी को निराशा हाथ लगी है। वहीं इंडिया गठबंधन एक बार फिर से मजबूत होता दिखाई दे रहा है। नतीजों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े उलट फेर होने के संकेत मिल रहे हैं। खबरों की मानें तो 18-19 विधायक अजीत पवार की पार्टी का हाथ छोड़कर शरद पवार गुट में वापसी करना चाहते हैं।

रोहित पवार ने किया दावा

NCP(SCP) नेता शरद पवार के पोते रोहित पवार ने दावा किया है कि अजीत पवार की पार्टी (NCP) के कुछ विधायक लगातार संपर्क में हैं और NCP(SCP) में वापसी करना चाहते हैं। रोहित पवार ने कहा कि लगभग 18-19 विधायक पार्टी में लौटना चाहते हैं। लेकिन मुश्किल समय में जिन्होंने शरद पवार का साथ दिया है, वो पार्टी के लिए ज्यादा जरूरी हैं और वो हमेशा पार्टी की प्राथमिकता रहेंगे।

विज्ञापन

दो नेताओं की हुई जीत

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले NCP के दो नेता निलेश लंके और बजरंग सोनवणे शरद पवार की पार्टी में शामिल हुए थे। NCP(SCP) ने निलेश लंके को अहमदनगर और बजरंग सोनवणे को बीड लोकसभा सीट से टिकट दिया था। दोनों नेताओं को जीत मिली है। राज्य में इंडिया गठबंधन की अच्छी स्थिति देखकर कुछ विधायक पार्टी से संपर्क साधने में जुटे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले बड़े बदलाव हो सकते हैं।

विज्ञापन

महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव के नतीजे

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में अजीत पवार की पार्टी NCP ने सिर्फ 1 सीट पर जीत हासिल की है। बीजेपी 9 और शिव सेना 7 सीटों पर जीती है। इसी के साथ महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से एनडीए गठबंधन को 17 सीटें मिली हैं। वहीं दूसरी तरफ शरद पवार की NCP(SCP) को 8 सीटें, कांग्रेस को 13 , शिव सेना (यूबीटी) को 8 सीटें मिली हैं। ऐसे में इंडिया गठबंधन के खाते में 29 सीटें गई हैं।

विज्ञापन

Maharashtra Election Results 2024

जल्द होंगे विधानसभा चुनाव

विज्ञापन

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं। ऐसे में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच फिर से कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola