Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन महायुति की जीत में देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार की तिकड़ी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। माना जा रहा था कि यह चुनाव महायुति के लिए काफी मुश्किल भरा होगा, क्योंकि लोकसभा चुनाव में उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, लेकिन परिणाम बिल्कुल विपरीत रहे। एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जहां 55 सीटें जीती हैं। वहीं, अजित पवार की एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की है। पवार को इस चुनाव में कमजोर कड़ी के तौर पर देखा जा रहा था, मगर उन्होंने शानदार कमबैक करके सबको चौंका दिया। इस तिकड़ी के पॉलिटिकल पोर्टफोलियो से तो आप परिचित हैं, हम आपको इनके स्टॉक मार्केट पोर्टफोलियो के बारे में बताने जा रहे हैं।
केवल वाइफ का है निवेश
सबसे पहले बात करते हैं देवेंद्र फडणवीस की। चुनावी हलफनामे में फडणवीस ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था। उसके मुताबिक, बीजेपी लीडर के पास कुल 13 करोड़ 27 लाख 47 हजार 728 रुपए की कुल चल-अचल संपत्ति है। अमित शाह जैसे दिग्गज भाजपा नेताओं के इतर फडणवीस ने शेयर मार्केट से दूरी बनाई हुई है। उन्होंने शेयर और म्यूच्यूअल फंड में निवेश नहीं किया है। इस लिहाज से देखें तो उनका स्टॉक मार्केट पोर्टफोलियो ज़ीरो है। हालांकि, उन्होंने वाइफ अमृता फडणवीस को शेयर बाजार और म्यूच्यूअल फंड्स दोनों में ही दिलचस्पी है। बीजेपी लीडर की पत्नी के स्टॉक मार्केट पोर्टफोलियो की वैल्यू करीब 4.36 करोड़ रुपए है।
ये भी पढ़ें: 9% वोट शेयर के साथ NCP को मिलीं 41 सीटें, 34% वोट पाकर भी कांग्रेस+ 45 पर सिमटी
शिंदे के पास इस बैंक के शेयर
उद्धव ठाकरे की शिवसेना तोड़कर अपनी शिवसेना बनाने वाले एकनाथ शिंदे की नेटवर्थ करीब 15 करोड़ रुपए है। वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान शिंदे की इनकम 34 लाख 81 हजार 135 रुपए रही है। ये आंकड़ा 2018-19 में उनकी आय के मुकाबले कम हैं। उस दौरान उन्होंने 61 लाख 841 रुपए की इनकम घोषित की थी। यानी उनकी इनकम कम हुई है, लेकिन शिंदे की वाइफ की आय में लगभग 59% का इजाफा हुआ है। महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा नाम बनकर सामने आए एकनाथ शिंदे स्टॉक मार्केट में दिलचस्पी रखते हैं। उनके पास Thane Janata Cooperative Bank (TJSB) के करीब 50 हजार रुपए के शेयर हैं। इसके अलावा, उनके स्टॉक मार्केट पोर्टफोलियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
अजित ने लगाया इतना पैसा
अपने चाचा शरद पवार की पार्टी को दो टुकड़ों में बांटकर अलग राह चुनने वाले अजित पवार भी अमित शाह की तरह शेयर बाजार में निवेश करते हैं। अपने हलफनामे में अजित ने इसकी जानकारी दी थी। NPC लीडर का स्टॉक मार्केट पोर्टफोलियो करीब 24.79 लाख रुपए का है। जबकि उनकी पत्नी सुनेत्रा के पास 14.99 लाख रुपए के शेयर हैं। अजित पवार महाराष्ट्र के अमीर नेताओं में शुमार हैं। उनके पास कुल 45 करोड़ रुपए की संपत्ति है। अजित ने कारोबार और खेती को अपनी कमाई का जरिया बताया है। बता दें कि देश के गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने भी स्टॉक मार्केट में अच्छा-खासा पैसा लगाया हुआ है। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने बताया था कि उनके 180 कंपनियों के शेयर हैं और उनकी पत्नी सोनल अमितभाई शाह ने करीब 80 कंपनियों में पैसा लगाया है।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र की ये 5 सीटें, जहां 200 से 3000 वोटों के अंतर से हार-जीत हुई तय
संबंधित खबरें
रील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
23 mins ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
45 mins ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
1 hr agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
1 hr agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
3 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
4 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
4 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
4 hrs ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
5 hrs agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines