Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एमवीए ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इससे पहले बीजेपी का घोषणा पत्र अमित शाह ने जारी किया था। घोषणा पत्र में एमवीए ने महिलाओं, किसानों पर फोकस किया है। घोषणा पत्र में एमवीए ने महिलाओं को 3 हजार रुपये प्रतिमाह देने का ऐलान किया है। वहीं 25 लाख के फ्री हेल्थ बीमा का ऐलान भी किया गया है। इसके साथ ही बेरोजगारों को 4 हजार रुपये महीना भत्ता देने का वादा किया गया है।
घोषणा पत्र जारी करते समय मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा महाराष्ट्र में जातिगत सर्वे कराया जाएगा। महालक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 3 हजार रुपये दिए जाएंगे और यात्रा भी फ्री होगी। यानि महिलाओं को यात्रा के दौरान किराया नहीं देना होगा। कुटुंब रक्षा के तहत लोगों को फ्री दवा देने के साथ 25 लाख का हेल्थ बीमा कराने का वादा भी एमवीए ने किया है।
50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा खत्म करेंगे
इसके साथ एमवीए ने जातिगत जनगणना कराने का वादा किया है। वह 50 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था को हटाकर तमिलनाडु की तरह अलग व्यवस्था करेंगे। वहीं किसानों का 3 लाख रुपये का कर्ज माफ किया जाएगा। वहीं कर्ज चुकाने वाले लोगों को 50 हजार रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः 25 लाख नौकरियां, महिलाओं को 2100 रुपये… महाराष्ट्र के लिए BJP के पिटारे में क्या-क्या? देखें लिस्ट
मोदीजी हमारी योजनाओं की नकल कर रहे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि महाराष्ट्र का चुनाव पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। आज पूरा देश मुंबई की ओर देख रहा हैं, जब हम महालक्ष्मी योजना लाए थे तब मोदीजी ने हमारा मजाक उड़ाया था आज वे हमारी योजनाओं की नकल कर रहे हैं।
बीजेपी ने मनुस्मृति को स्वीकार किया
खड़गे ने बंटेंगे तो कटेंगे के नारे को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने मनुस्मृति को स्वीकार देश को बांटने का काम किया है। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने इस देश की एकता के लिए स्वयं को न्यौछावर कर दिया। हम लोग एक हैं तो हमेशा सुरक्षित रहेंगे। हमने आजादी के लिए खून बहाया है।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में BJP के घोषणा पत्र में क्या-क्या खास? NDA ने किए थे ये 10 वादे
संबंधित खबरें
सरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
35 mins agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
1 hr agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
2 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
3 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
5 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
5 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
6 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
7 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
8 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines