मॉरीशस के ‘मोका’ में महाराष्ट्र भवन के विस्तारित हिस्से का भूमिपूजन कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की उपस्थिति में धूमधाम से संपन्न हुआ. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की विशेष पहल पर इस भवन के लिए 8 करोड़ रुपये का निधि आवंटित किया गया है. इस विस्तार कार्य से न केवल मॉरीशस में रहने वाले मराठी समाज को अपनी सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर मंच मिलेगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर मराठी अस्मिता भी सुदृढ़ होगी.
भूमिपूजन समारोह के दौरान एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा गया, जिसमें भवन के सभागार का नाम ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ रखने की बात कही गई. स्थानीय मराठी समाज ने इस प्रस्ताव का उत्साहपूर्वक समर्थन किया. रविंद्र चव्हाण ने इस मौके पर कहा कि मॉरीशस में रहने वाले मराठी भाइयों ने अपनी जड़ों और संस्कृति को पीढ़ी दर पीढ़ी गर्व के साथ सहेज कर रखा है.
अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान रविंद्र चव्हाण ने मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोखुल और कई कैबिनेट मंत्रियों से मुलाकात की. राष्ट्रपति गोखुल ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए मॉरीशस को भारत का ‘छोटा भाई’ बताया.
इसके अलावा मॉरीशस को अफ्रीका के लिए AI का ‘प्रवेशद्वार’ बनाने में भारत के सहयोग की मांग की गई. वहीं, दोनों देशों के बीच सुरक्षा और ब्ल्यू इकॉनॉमी के क्षेत्र में तालमेल बढ़ाने पर सहमति बनी. मॉरीशस के मंत्रियों ने महाराष्ट्र की राशनिंग व्यवस्था में GPS तकनीक के सफल प्रयोग की सराहना की.
इस दौरे के दौरान ‘महा गणेशोत्सव 2025’ के लिए अनुदान वितरण और जागरी नृत्य को यूनेस्को (UNESCO) में नामांकन दिलाने जैसे विषयों पर भी सकारात्मक बातचीत हुई. भारत के उच्चायुक्त अनुराग श्रीवास्तव के साथ ‘बिहार फेस्टिवल’ में सहभागिता ने भारतीय संस्कृति के साझा प्रचार को और बल दिया.
संबंधित खबरें
आजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
23 mins agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
30 mins agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
52 mins agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
1 hr agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
2 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
3 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
4 hrs ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
6 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines