Mahakumbh Police FIR against 15 Social Media Accounts: प्रयागराज के महाकुंभ में अब तक 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। इनमें महिलाओं की तादाद भी अच्छी-खासी है। हालांकि आस्था की डुबकी लगाते समय कई लोगों ने महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डालना शुरू कर दिया। संगम में नहाती हुईं महिलाओं के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी धड़ल्ले से वायरल हो लगे। ऐसे में अब पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है।
15 अकाउंट्स पर 3 केस दर्ज
यूपी पुलिस ने 15 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ FIR दर्ज की है। इन सभी अकाउंट्स पर 3 केस दर्ज हुए हैं। इन अकाउंट्स के मालिकों पर आरोप है कि उन्होंने संगम स्नान करने पहुंची महिलाओं की नहाते हुए आपत्तिजनक तस्वीरें खींची, वीडियो बनाएं और उन्हें सोशल मीडिया समेत डार्क वेब पर भी अपलोड कर दिया।
यह भी पढ़ें- ‘आचमन के साथ नहाने लायक भी है संगम का पानी’, महाकुंभ को लेकर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी
FIR में दर्ज 15 सोशल मीडिया अकाउंट्स की लिस्ट
क्र. मां.
अकाउंट के नाम
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
1
Girls Live Video
Facebook
2
Desi Bhabi Ji
Facebook
3
Rupola Rose
Facebook
4
Dwivedi Rasiya @dwivedirasiya4271
Youtube
5
Crush of Indians @crushofindians
Youtube
6
Mahakumbh-2025 @pkkumar334
Youtube
7
Baba ka Vlogee Comedy @babakavlogee440
Youtube
8
Blogger Abha Devi @Bloggerabhadevi
Youtube
9
Roshan Devi Vlogs @roshandevivlogs4438
Youtube
10
Kapil Tv @Kapiltv1
Youtube
11
Mela Mahotsav @Mela-mahotsav
Youtube
12
Pushpa Village Vlog @Pushpavillagvlog
Youtube
13
Hindu Official 1.2M @hinduk7066
Youtube
14
Play Tube @Playtube7325
Youtube
15
Desi.rasiya.video @desi.rasiya.video
Instagram
3 FIR हुई दर्ज
पुलिस ने अभी तक 3 मामलों में FIR दर्ज की है। 17 फरवरी 2025 को प्रयागराज पुलिस ने @neha1224872024 नामक के इंस्टाग्राम अकाउंट के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। इस अकाउंट पर संगम स्नान कर रही महिलाओं के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट किए गए थे। पुलिस ने Meta से इस संदर्भ में जानकारी मांगी है। वहीं 19 फरवरी 2025 को पुलिस ने CCTV Channel 11 नामक टेलीग्राम चैनल के खिलाफ शिकायत दर्ज की, जहां कई महिलाओं के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मौजूद थे।
डार्क पर पैकेज तय
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कई टेलीग्राम ग्रुपों का दावा है कि महिलाओं की फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करके डार्क वेब पर बेचे जा रहे हैं। इनकी कीमत 1900 रुपए से लेकर 4000 रुपए तक तय की गई है।
पुलिस ने क्या कहा?
प्रयागराज पुलिस का कहना है कि हमने लगातार सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर रखी है। मामले की जांच करते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। ऐसा करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। अकाउंट के मालिकों की पहचान करके उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें… रेलवे ने लंबी दूरी की इन ट्रेनों को किया रद्द; चेक कर लें लिस्ट