Mahadev App Scam Case: 6000 करोड़ रुपये के मनी लॉन्डरिंग केस यानी महादेव ऐप मामले की जांच में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। ताजा अपडेट की बात करें तो प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में इस मामले में आरोप पत्र (चार्जशीट) पेश की है। इस चार्चशीट में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार (पीए) समेत पुलिस, राजनेताओं और नौकरशाहों पर मोटी रिश्वतखोरी का आरोप लगाया गया है।
आरोप पत्र में दर्ज आरोपियों में से एक, सतीश चंद्राकर के बयान के अनुसार सनसनीखेज मामले में भगोड़े रवि उप्पल ने 2000 में राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा से मुलाकात की और महादेव एप के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को रोकने के लिए मदद मांगी। आरोप-पत्र में कहा गया है कि महादेव ऐप आईडी से हुई आय के अलावा, विनोद को 8-10 लेनदेन के लिए लगभग ₹5 करोड़ दिए गए हैं।
ये निकल कर आया कनेक्शन
एक पैनल संचालक और उप्पल के करीबी चंद्राकर ने अपने बयान में कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से दो महादेव एप धारकों के खातों पर छापा मारने के बाद उन्होंने बैठक की सुविधा दी गई। उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) चंद्रभूषण वर्मा, जिन पर महादेव ऐप का मुख्य संपर्ककर्ता होने का आरोप है, ने बैठक की व्यवस्था करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गौरतलब है कि पुलिसकर्मी विनोद का करीबी रिश्तेदार है।
जांच के दौरान उप्पल ने राजनीतिक सलाहकार से पूछा कि उनके खिलाफ शिकायत क्यों दर्ज की गई है। जिस पर विनोद ने जवाब दिया कि वह भारी कर्ज में डूबा हुआ है और उसे वित्तीय सहायता की जरूरत है। इसके बाद उप्पल ने उन्हें महादेव ऐप के लिए एक आईडी दी।
यहां से इकट्ठा करते थे पैसा
चंद्रभूषण का बयान चंद्राकर के आरोपों को आगे बढ़ाता है। पुलिसकर्मी ने कहा कि उनके सहयोगी राकेश वारके आमतौर पर उनके निर्देश पर विनोद को नकदी पहुंचाते थे। वारके रायपुर के सदर बाजार में ज्वैलर्स से पैसे इकट्ठा करता था। फिर इसे विवेकानन्द विद्यापीठ, कोटा, रायपुर में विनोद को पहुंचाता था।
आरोप-पत्र के अनुसार, छत्तीसगढ़ सीएमओ में विशेष कर्तव्य पर तैनात अधिकारी मनीष बंछोर और आशीष वर्मा ने भी कथित तौर पर महादेव ऐप प्रमोटरों से रिश्वत ली थी। मौजूदा मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगी लक्ष्मीनारायण बंसल और विनोद भाटिया को भी चंद्रभूषण से रिश्वत मिलने की खबर है। ईडी ने उनके ठिकानों पर छापेमारी भी की है।
संबंधित खबरें
सऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
30 mins ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
49 mins agoLIVE: : वाराणसी के नमो घाट जाएंगी PM मोदी, एयर शो में होंगे शामिल
58 mins ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
8 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
9 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
10 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
10 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
11 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
12 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines