Train Cancellations: प्रयागराज कुंभ मेले में भगदड़ की घटना के बाद से ही पूर्वोत्तर रेलवे ने बुधवार को कई ट्रेनों को रद्द कर दिया। हालांकि रेलवे ने ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव के लिए परिचालन संबंधी समस्याओं का हवाला दिया है। महाकुंभ में संगम क्षेत्र में मची भगदड़ में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान के लिए करीब 9 करोड़ तीर्थयात्री संगम में पवित्र स्नान के लिए पहुंचे थे।
30 जनवरी को रद्द ट्रेनों की सूची
1. नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस 12582
2. नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस 12560
3. झूसी गोरखपुर कुंभ स्पेशल ट्रेन 05003
4. आगरा-कैंट-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस 20176
5. बनारस-आगरा कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 20175
6. सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 14005
7. नई दिल्ली-वाराणसी जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस 22416
8. नई दिल्ली-वाराणसी जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस 22415
ये भी पढ़ेंः महाकुंभ भगदड़ में पीड़ित परिवार को 25 लाख की आर्थिक सहायता, घटना की होगी न्यायिक जांच, CM योगी ने किया ऐलान
इसके अलावा कई ट्रेनें ऐसी हैं जो जनवरी और फरवरी में कई तारीखों पर रद्द रहेंगी। प्रभावित ट्रेनें शामिल हैंः
1. नई दिल्ली बरौनी स्पेशल ट्रेन 02563 (30-31 जनवरी और 1-5, 11-14, 25-28 फरवरी को रद्द)
2. दरभंगा नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन 02569 (30-31 जनवरी और 1-5, 11-14, 25-28 फरवरी को रद्द)
3. दरभंगा नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन 02570 (30-31 जनवरी और 1-5, 11-14, 25-28 फरवरी को रद्द)
4. बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन (30-31 जनवरी और 1-5, 11-14, 25-28 फरवरी को रद्द)
बलिया और आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 04055 30 जनवरी, 13 फरवरी और 27 फरवरी को रद्द रहेगी। इसके अलावा आनंद विहार बलिया स्पेशल ट्रेन 5, 12 और 26 फरवरी को रद्द रहेगी।
ये भी पढ़ेंः ‘बड़े आयोजन में हो जाती हैं छोटी-मोटी घटनाएं’, यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, अब भारतीयों को ये करना होगा
20 mins agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
1 hr agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
1 hr agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 hr agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
2 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
3 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
3 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
3 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
4 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines