माफिया डॉन हाजी मस्तान की बेटी की आपबीती, PM मोदी से अपील में छलका दर्द, क्या बोलीं हसीन मिर्जा?

Haseen Mastan Emotional Appeal: माफिया डॉन हाजी मस्तान की बेटी ने प्रधानमंत्री मोदी से इंसाफ की गुहार लगाई है. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से अपील करते हुए उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई और वे भावुक हो गईं. हसीन मस्तान मिर्जा उत्पीड़न और प्रॉपर्टी विवाद का शिकार हुई हैं और काफी परेशानी से गुजर रही हैं, इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से एक अपील की है.

Don Haji Mastan | Haseen Mastan Mirza | PM Modi

डॉन हाजी मस्तान की बेटी हसीन मस्तान परेशानी भरे दौर से गुजर रही हैं.

Haseen Mastan Emotional Appeal: दिवंगत माफिया डॉन हाजी मस्तान की बेटी हसीन मस्तान मिर्जा आजकल सुर्खियों में हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से न्याय की गुहार लगाई है. कथित यौन शोषण, जबरन शादी और संपत्ति हड़पने के मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है. उन्होंने अपने साथ हुई ज्यादती की कहानी सुनाई है और मांग की है कि भारतीय नागरिक होने के नाते उन्हें इंसाफ चाहिए.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी से की ये खास अपील

हसीन मस्तान मिजा ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से एक अपील भी की है. उन्होंने कहा कि अपने साथ हुए अन्याय, शोषण और उत्पीड़न की जो कहानी मैंने सुनाई है, वह मेरी कहानी है, मेरे पिता की नहीं. इसलिए निवेदन करती हूं कि मेरे साथ जो कुछ भी हुआ है, उसे मेरे पिता से न जोड़ा जाए. हर दिन बच्चों का अपहरण किया जा रहा है, दंगे हो रहे हैं. देश में कानून इतने सख्त होने चाहिए कि अपराध करने से भी डर लगे.

विज्ञापन

मामा के बेटे से कराई गई जबरन शादी

हसीन मस्तान मिर्जा ने आरोप लगाया कि पिता की मौत के बाद वर्ष 1996 में उनकी जबरन शादी कराई गई थी. तब वे नाबालिग थीं, बावजूद इसके मामा के ही बेटे से उनकी शादी कराई गईं. जिससे उनकी शादी कराई गई, वह पहले से ही 8 शादियां कर चुका था, बावजूद इसके उस शख्स से उसकी शादी करा दी गई. शादी के बाद उनके साथ दुष्कर्म हुआ और उन्हें शारीरिक-मानसिक यातनाएं दी गईं. उनकी सारी प्रॉपर्टी तक हड़प ली गई.

हसीन मस्तान मिर्जा ने बताया कि वह बच्ची थीं और उनके साथ अन्याय हो रहा था, लेकिन किसी ने उनका साथ नहीं दिया. कोई सहारा नहीं बना था. आज मैं बड़ी हूं और जिम्मेदार बन गई हूं, बावजूद इसके कोई साथ नहीं दे रहा है. पुलिस तक शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही, बल्कि सवाल उठाती है कि तब कुछ क्यों नहीं किया, आज क्यों शिकायत कर रही हो? प्रताड़ना से तंग आकर 3 बार सुसाइड करने का प्रयास किया, लेकिन मौत ने भी साथ नहीं दिया.

विज्ञापन

रिश्तेदारों पर ही लगाए गंभीर आरोप

हसीन मिर्जा ने आरोप लगाया कि उन्हें घर से निकाल दिया गया था. पिता मुंबई में अंडरवर्ल्ड की दुनिया में बड़ा नाम थे. तब लोग उनके नाम से डरते थे. दाऊद इब्राहिम के साथ उनके संबंध रहे, उनकी हत्या की कोशिश की गई, बावजूद इसके वे डटे रहे. उन्होंने गरीबों के लिए नेक काम भी किए. अपने परिवार के साथ-साथ रिश्तेदारों को भी एक मुकाम पर पहुंचाया और आज वही रिश्तेदार उनकी प्रॉपर्टी हड़प रहे हैं, उनकी बेटी पर जुल्म ढहा रहे हैं.

विज्ञापन

हसीन मस्तान मिर्जा ने अपील की है कि पिता के निधन के बाद यह सब हुआ, अगर वे होते तो ऐसा होता ही नहीं. उनके जाने के बाद ही बाल विवाह कराया गया, जान से मारने का प्रयास किया गया. मेरी पहचान खत्म करने की कोशिश की गई, मेरा हक छीना गया, मेरी प्रॉपर्टी हड़पी गई. काफी समय से इंसाफ के लिए संघर्ष कर रही हैं. इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करके भी अपनी आपबीती सुनाई थी, अब सीधे प्रधानमंत्री मोदी से इंसाफ मांग रही हूं.

विज्ञापन

सख्त से सख्त कानून बनाने की मांग

हसीन मस्तान ने तीन तलाक कानून की तारीफ करते हुए कहा कि मुस्लिम महिलाओं को इस कानून से बड़ी राहत मिली है, लेकिन तीन तलाक के मामलों में त्वरित कार्रवाई और सख्त न्याय के लिए कड़े कानून बनाए जाने चाहिएं. माननीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी से गुजारिश की है, रेप-मर्डर, किडनैपिंग-आतंकी हमले, आए दिन कुछ न कुछ हो रहा है, इन सभी के लिए सख्त से सख्त कानून बनाना चाहिए, तभी लोग अपराध करने से डरेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ