हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वीरमणि POCSO केस पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मीडिया डिबेट पर लगाई रोक

मद्रास हाई कोर्ट ने वीरमणि POCSO मामले पर मीडिया डिबेट पर रोक लगाई. बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों से जुड़े वीडियो के प्रसार की जांच की मांग करते हुए तुलिर फाउंडेशन ने एक याचिका दायर की थी, जिसपर जस्टिस वी. लक्ष्मीनारायणन ने आदेश पारित किया.

विज्ञापन
वीरमणि POCSO केस पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला (Credit: https://hcmadras.tn.gov.in/index.php)

मद्रास हाई कोर्ट ने वीरमणि POCSO मामले पर मीडिया डिबेट पर रोक लगाई. बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों से जुड़े वीडियो के प्रसार की जांच की मांग करते हुए तुलिर फाउंडेशन ने एक याचिका दायर की थी, जिसपर जस्टिस वी. लक्ष्मीनारायणन ने आदेश पारित किया. कोर्ट ने कहा कि मामले की गंभीरता को समझे बिना मीडिया के काम करने के कारण, कोई भी पीड़ित शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे नहीं आएगा. अदालत ने कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता का मतलब मीडिया ट्रायल करना नहीं है. जेम वीरमणि के खिलाफ मामले से जुड़े वीडियो प्रकाशित करने पर मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोक लगा दी गई है. केंद्र सरकार, राज्य सरकार, पुलिस विभाग और वीडियो पब्लिश करने वाले मीडिया आउटलेट्स को अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिया गया है.

ये भी पढ़ें: यौन अपराध मामलों में SC की नई गाइडलाइंस, पीड़िता के लिए अब इन अपमानजनक शब्दों का नहीं होगा इस्तेमाल

कोर्ट ने और क्या कहा?

विज्ञापन

कोर्ट ने कहा कि जिन संस्थाओं पर रोक लगाई गई है, उन्हें बच्चों के साथ दुर्व्यवहार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने की आजादी है, बशर्ते वे मामले के तथ्यों पर बात ना करें. अदालत ने सवाल उठाते हुए कहा-”कई पीड़ित अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके होंगे. अगर वीडियो लीक हो जाते हैं, तो दूसरे पीड़ित रिपोर्ट करने के लिए आगे कैसे आएंगे. मद्रास हाई कोर्ट ने इसे एक गंभीर अपराध बताते हुए कहा- ”जो लोग इस क्राइम का शिकार हुए हैं, उनकी सुरक्षा बेहद जरूरी है, साथ ही अपराधी के भी कुछ अधिकार हैं.”

SIT का किया गठन

तमिलनाडु सरकार ने वीरमणी के खिलाफ बच्चे के साथ रेप के मामले और उससे जुड़े दूसरे मुद्दों की जांच के लिए चार सदस्यों वाली एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई है, जिसमें सभी महिला सदस्य हैं. 29 अगस्त को बच्चे के साथ रेप के मामले में वीरमणी के साथ शांति और महेंद्र सिम्हन की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा बढ़ने के बाद ये टीम बनाई गई. इसके बाद, 22 सितंबर को पुलिस को जेम ग्रेनाइट्स के पूर्व कर्मचारी गणेशन के मोबाइल फोन पर इस मामले से जुड़ा एक वीडियो मिला, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या होता है ऑनलाइन यौन शोषण, कहां-कैसे करें शिकायत, क्या हैं सजा के प्रावधान? यूनिसेफ रिपोर्ट में हुए बड़े खुलासे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola