हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

MP Breaking: गुना में पार्वती नदी उफान पर, रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, कई ट्रेनें डायवर्ट

विज्ञापन
रेलवे ट्रेक पर पानी

गुना: मध्यप्रदेश में मूसलाधार बाढ़-बारिश ने कहर मचा रखा है। हर तरफ जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। इसी क्रम में गुना जिले का रुठियाई-मक्सी रेल ट्रैक रुक चुका है।

अभी पढ़ें – तेलंगाना: भाजपा विधायक टी राजा के बाद पार्टी प्रदेशाध्यक्ष बंदी संजय को भी पुलिस ने लिया हिरासत में

दरअसल, जिले के जंजाली के पास स्थित पार्वती नदी उफान पर होने के चलते नदी का पानी पुल पर आ गया है। रेल पटरियां डैमेज बुरी तरह डैमेज हो चुकी हैं।

इसके साथ ही ट्रैक पर भी पानी भर गया है जिसके चलते इंदौर, उज्जैन रूट की सभी ट्रेनों को निशातपुरा होकर डायवर्ट कर दिया गया है।

मुरैना में बाढ़ का हाई अलर्ट

राजस्थान के कोटा बैराज के 15 गेट को पूरी क्षमता के साथ खोलकर यह पानी चंबल नदी में छोड़ा जा रहा है। इससे श्योपुर, मुरैना से लेकर भिंड जिले में चंबल नदी खतरे के निशान को पार कर जाएगी और इसलिए इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

अभी पढ़ें – गुना में पार्वती नदी उफान पर, रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, कई ट्रेनें डायवर्ट

बता दें कि सोमवार से ही प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर रखा है। बादलों के तांडव से कई शहरों में नदी-नाले उफान पर आ चुके हैं। राजधानी भोपाल में मौसम की मार के चलते कई फ्लाइट्स या तो रद्द हो गईं या उनका डायवर्जन हो गया।

अभी पढ़ें –     प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें