Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chauhan: मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद अब मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सीएम पद को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। बीजेपी में भी कई नामों का जिक्र किया जा रहा है। इसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान का नाम पहले नंबर पर है। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम पद को लेकर बड़ा बयान दिया है। शिवराज ने कहा है कि वे एमपी में सीएम पद के दावेदार नहीं हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा न मैं पहले कभी दावेदार था न आज हूं। मुख्यमंत्री ने कहा बीजेपी एक कार्यकर्ता के नाते मुझे जो भी काम देगी मैं उसे समर्पण के साथ करता रहूंगा। बता दें कि राज्य की सभी 230 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी को 163 सीटें मिली हैं। बीजेपी को भी उम्मीद नहीं थी कि उसे इतनी सीटें मिलेंगी। मुख्यमंत्री के नाम को लेकर मंथन जारी है। मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि वे किसी भी तरह की चर्चा के लिए दिल्ली नहीं जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें-प्यार के लिए सीमा पार, शादी करने भारत चली आई पाकिस्तानी लड़की
शुरू करनी है लोकसभा की तैयारी-सीएम
शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैं कल छिंदवाड़ा जाऊंगा, अब मुझे लोकसभा की तैयारी शुरू करनी है। छिंदवाड़ा में हम सातों की सातों सीट हारे हैं। मुझे अब वहां के कार्यकर्ताओं से बात करनी है। प्रदेश की सभी 29 लोकसभा की सीटें जीतकर प्रधानमंत्री को सौंपनी है।” बता दें कि सीएम का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य में दोबारा सरकार बनाने को लेकर बीजेपी में चर्चा चल रही है।
लोकसभा में कितनी सीटें मिलीं थीं बीजेपी को
बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 29 सीटों में से बीजेपी को 28 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली थी। 2024 के चुनाव में बीजेपी को 29 में से 27 सीटें मिली थीं। जबकि कांग्रेस को सिर्फ दो सीटों पर संतोष करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें-कौन थे करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी? जिनकी गोली मारकर कर दी गई है हत्या
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines