---विज्ञापन---

देश angle-right

प्यार के लिए सीमा पार, शादी करने भारत चली आई पाकिस्तानी लड़की

Pakistani Girl Reached India: समीर ने खानम से मिलने को अपना सपना पूरा होना बताया है। दोनों की सगाई साल 2018 में दोनों की सगाई हुई थी।

---विज्ञापन---

Pakistani Girl Reached India: सीमा हैदर और अंजू के बाद अब सीमापार की एक और प्रेम करानी सामने आई है। अपने मंगेतर से शादी करने के लिए पाकिस्तान की लड़की 45 दिन के लिए भारत आई है। उनका नाम जावरिया खानम है और वह मंगलवार को भारत पहुंचीं। जहां ढ़ोल नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया। उन्होंने अटारी सीमा से भारत में एंट्री ली। यह एंट्री पूरी तरह कानूनी तरीके से हुई है। वे 6 जनवरी को कोलकाता में समीर खान से शादी करेगी।

पाकिस्तान की बेटी के बहू बनने के लिए भारत पहुंचने की काफी चर्चा हो रही है। जावरिया की उम्र 21 साल है। इसके पहले जावरिया को दो बार भारत ने वीजा देने से मना कर दिया था। जावरिया के मुताबिक वे और समीर 5 साल से रिलेशनशिप में थे और आखिरकार भारत ने उन्हें वीजा दे दिया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-कौन थे करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी? जिनकी गोली मारकर कर दी गई है हत्या

समीर ने बताया सपना पूरा होना

---विज्ञापन---

जावरिया पाकिस्तान के कराची शहर की रहने वाली हैं। वे जल्द ही भारत की बहू बन जाएंगी। जावरिया के होने वाले पति समीर खान कोलकाता के रहने वाले हैं। इसी शहर में दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। समीर ने खानम से मिलने को अपना सपना पूरा होना बताया है। दोनों की सगाई साल 2018 में दोनों की सगाई हुई थी।

देखें सीमा हैदर की लव स्टोरी

---विज्ञापन---

सीमा और अंजू की हुई थी चर्चा

---विज्ञापन---

इसके पहले पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर के भारत की बहू बनने के काफी चर्चे हो रहे थे। राजस्थान की अंजू भी अपने प्रेमी से शादी करने के लिए पाकिस्तान चली गई थी। हाल ही में अंजू पाकिस्तान से भारत लौटी है। भारत और पाकिस्तान दोनों के मीडिया में इसकी काफी चर्चा रही। बहुत दिनों तक यह मामला सुर्खियों में रहा।

ये भी पढ़ें-‘जनता ने मोदी है तो मुमकिन है पर लगाई मुहर’, नीतीश के सांसद ने तारीफों के बांधे पुल

---विज्ञापन---
First published on: Dec 05, 2023 04:26 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola