PM Modi Gwalior Visit: एक दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। पीएम यहां सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए आए थे। स्कूल के कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि, “सिंधिया स्कूल के 125 वर्ष होने पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। आज आज़ाद हिंद सरकार का स्थापना दिवस भी है, मैं आप सभी को इसकी भी बधाई देता हूं।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि साल 2014 में जब देश ने मुझे प्रधानसेवक का दायित्व दिया तब मेरे पास 2 रास्ते थे- या तो सिर्फ तात्कालिक लाभ के लिए काम करें या दीर्घकालिक अप्रोच को अपनाएं… आज हमारी सरकार को 10 साल हो रहे हैं और इस दौरान देश ने दीर्घकालिक प्लानिंग के साथ जो फैसले किए वह अभूतपूर्व हैं। PM मोदी ने कहा, “आज भारत सफलता की जिस ऊंचाई पर है वह अभूतपूर्व है। पूरे विश्व में भारत की धाक जमी हुई है। 23 अगस्त को भारत चंद्रमा पर वहां पहुंचा, जहां अब तक कोई देश नहीं पहुंच पाया था।
ये भी पढ़ें-TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर कुत्ता चुराने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट के वकील ने ये क्या कह दिया!
भारत के लिए कुछ असंभव नहीं-पीएम
पीएम ने कहा कि पहले सैटेलाइट सिर्फ सरकार बनाती थी या विदेश से मंगवाती थी, हमने स्पेस सेक्टर को आप जैसे युवाओं के लिए खोल दिया है। उन्होंने कहा कि हमने डिफेंस सेक्टर को आप जैसे युवाओं के लिए खोल दिया है। आपको मेक इन इंडिया के संकल्प को आगे बढ़ाना है। हमेशा आउट ‘ऑफ द बॉक्स’ सोचिए। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। आज भारत ग्लोबल फिनटेक एडॉप्शन रेट में नंबर 1 पर है। आज ही गगनयान के क्रू एस्केप सिस्टम का सफल परीक्षण किया गया। आज भारत के लिए कुछ भी असंभव नहीं है।”
कई बड़े नेता रहे मौजूद
पीएम मोदी ने कहा कि भारत गरीबी भी दूर करेगा और विकसित भी बनेगा। आज का भारत जो भी कर रहा है वह मेगा स्केल पर कर रहा है। आपके सपने और संकल्प दोनों बड़े होने चाहिए… आपका सपना ही मेरा संकल्प है। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल मंगूभाई पटेल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें-अगले साल 50 देशों के साथ युद्धाभ्यास करेगी इंडियन नेवी, विशाखापत्तनम में आयोजित होगा ‘मिलन 2024’ अभ्यास
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
1 hr agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
2 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
2 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
4 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
6 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
7 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
9 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
10 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
10 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines