---विज्ञापन---

देश angle-right

अगले साल 50 देशों के साथ युद्धाभ्यास करेगी इंडियन नेवी, विशाखापत्तनम में आयोजित होगा ‘मिलन 2024’ अभ्यास

Indian Navy Milan Exercise 2024: भारतीय नौसेना अगले साल फरवरी में 'मिलन 2024' युद्धाभ्यास करने वाली है। अभ्यास में 50 से अधिक देशों की नौसेनाएं शामिल होंगी।

---विज्ञापन---

Indian Navy Milan Exercise 2024 (पवन मिश्रा): आर्मीनिया बनाम अजरबैजान, रूस बनाम यूक्रेन और अब हमास बनाम इजरायल। इस तरह की लड़ाई में अब कई ताकतवर देश भी किसी न किसी के सपोर्ट में आ जाते हैं। इसी के मद्देनजर अब हमारी सेना पूरी तरह से चौकन्ना है, इंडियन नेवी साल 2024 के फरवरी में ऑपेरशन मिलाप की शुरुआत करेगी।

अरब सागर के साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र को ड्रैगन अपनी बपौती समझने लगा है लेकिन हमारी सेना हर समय उसे उसकी औकात से रूबरू करवाते रहती है। अब एक बार फिर हमारी सेना दुनिया को अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार है। साल 2024 के फरवरी में आयोजित होने वाले नौ दिवसीय मेगा नौसेना का युद्धाभ्यास में हमारी इंडियन नेवी अपनी बढ़ती समुद्री शक्ति का प्रदर्शन करेगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, एलओसी पर कुपवाड़ा में सेना का एक जवान गंभीर रूप से हुआ घायल

युद्धाभ्यास में 50 से अधिक देशों के नौसेना लेगी हिस्सा

आपको बता दे कि इस महा युद्धाभ्यास में 50 से अधिक देश शामिल होने वाले हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि समुद्री ताकत के विस्तार में हमारी इंडियन नेवी कितनी आगे निकल चुकी है। न्यूज 24 को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक साल 2024 के फरवरी में 19 से 27 फरवरी तक विशाखापत्तनम में आयोजित होने वाले ‘मिलन’ अभ्यास में भाग लेने वाले देशों में अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, इंडोनेशिया, मलेशिया समेत दूसरे देशों की नौसेनाएं शामिल होंगी। ये दूसरे देश कौन है अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई गई है।

---विज्ञापन---

MILAN अभ्यास भारत की G20 प्रेसीडेंसी के साथ जुड़ा है। इस युद्धाभ्यास के आयोजन से जी20 की वसुदैव कुटुंबकम की थीम एक बार फिर साकार होगी।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 21, 2023 06:11 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola